1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनि चलेगा टेढ़ी चाल, हो सकता है इन राशियों के लिए नुकसानदेय

शनि चलेगा टेढ़ी चाल, हो सकता है इन राशियों के लिए नुकसानदेय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 21, 2016 08:29 am IST,  Updated : Apr 03, 2016 02:55 pm IST

इस सप्ताह चंद्रमा अपनी राशि परिवर्तन करेगा। वो सिंह राशि से तुला रासि में प्रवेश करेगे। जोकि हर सवा दो दिन में अपनी राशि बदलेगाष साथ ही शनि 25 तक उल्टी चाल चलेगा। जानिए आपकी राशि मे क्या होगा असर।

know your weekly horoscope
know your weekly horoscope

मिथुन राशि
इस सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको थोड़ी दुविधा और मानसिक उथल पुथल का अनुभव होगा, जिसके कारण अभी महत्वपूर्ण निर्णय लेना टालें। सप्ताह के मध्य भाग के बाद आपके व्यवसाय संबंधी कोई नर्इ कार्य योजना अथवा नौकरी में कोई नर्इ जवाबदारी सौंपी जाएगी, जो भविष्य में लाभकारी रहेगी।

कमीशन, दलाली, ब्याज, अकाउंटेंसी, सेल्स, मार्केटिंग काम करने वाले जातकों के लिए यह समय खूब शुभ है। परिवार और जीवन साथी के साथ भी प्रवास का कार्यक्रम बनेगा। भाई बहनों के साथ क्लेश न हो, इसका ध्यान रखें।

सप्ताह का उत्तरार्ध प्रेम संबंध या विद्यार्थियों को विद्याध्ययन में थोड़ा अवरोध खड़े करने वाला रहेगा। प्रेम संबंधों में अचानक कोई समस्या या संबंध टूटने के योग बनेगा। दूसरों की बातों से भ्रमित होकर पारस्परिक विश्वास को आप संदेह के घेरे में ले जाएंगे, ऐसा भी हो सकता है।

विद्यार्थियों को भी अध्ययन में अचानक अवरोध आ सकते हैं अथवा अचानक विषय बदलने का योग बन सकता है। शुक्र का रत्न हीरा साथ में रखें और गणपति की उपासना करने से परेशानी से थोड़ी राहत मिलेगी।

अगली स्लाडड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल