1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनि हुआ वक्री, इन राशियों के लिए होगा अशुभ

शनि हुआ वक्री, इन राशियों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 27, 2016 08:11 am IST,  Updated : Mar 27, 2016 10:01 am IST

इस सप्ताह शनि उल्टी चाल चलेगा। जिसके कारण कई राशियों पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। जिससे कि धन, प्रॉपर्टी आदि में हानि का सामना करना पड़ सकता है। जिन राशियों के लिए शनि अशुभ है। वह थोड़ा अपना ख्याल रखें।

horoscope
horoscope

मीन राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर आपकी अपनी राशि मीन राशि में प्रवेश कर रहा है, जो आपके लिए अति उत्तम रहेगा। आपकी ही राशि में सूर्य, शुक्र और बुध राशि की युति आपको अत्यंत सकारात्मक विचार प्रदान करेगा। मन, आत्मा, बुद्धि और आपका उत्साह सब कुछ इस समय इकट्ठा हो जाएगा, जिसके आप अभिनव कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। भाग्य का बल उत्तम रहने से आपको अवश्य ही उत्तम से उत्तम लाभ की प्राप्ति होगी। गणेशजी आपके साथ ही हैं।

इस सप्ताह में शनिदेव वक्री हो रहे हैं। इस कारण से आपके आने वाले चार महीने अवश्य ही लाभ मिलने में अवरोध या विलंब होगा, परंतु लाभ तो अवश्य प्राप्त हो सकेगा।

इस सप्ताह के पूर्वार्ध में थोड़ी तकलीफ, विघ्न और मुसीबत रहेगी। गुस्से और आवेश के कारण काम बिगड़ेगा। इस समय में आपके वसीयत वारिसी के काम पूरे होंगे। ससुराल पक्ष की तरफ से उत्तम सहयोग मिल सकेगा। गूढ़ विद्या, योग और आध्यात्मिक ज्ञान से संबंधित रुचि में वृद्धि होगी। सप्ताह का उत्तरार्ध आपको आर्थिक लाभ कराएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल