1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनि हुआ वक्री, इन राशियों के लिए होगा अशुभ

शनि हुआ वक्री, इन राशियों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 27, 2016 08:11 am IST,  Updated : Mar 27, 2016 10:01 am IST

इस सप्ताह शनि उल्टी चाल चलेगा। जिसके कारण कई राशियों पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। जिससे कि धन, प्रॉपर्टी आदि में हानि का सामना करना पड़ सकता है। जिन राशियों के लिए शनि अशुभ है। वह थोड़ा अपना ख्याल रखें।

horoscope
horoscope

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर मीन अर्थात् पंचम भाव में प्रवेश कर रहा है। जिससे आप के वैवाहिक जीवन में पिछले थोड़े समय से तकलीफें थी, वे अब कम होंगी। शनि वक्री हो रहा है इसलिए आने वाले चार महीनों के दौरान प्रोपर्टी संबंधित कामों, भाई बहनों और माता के साथ संबंधों में तकलीफ रहेगी।

सप्ताह के प्रथम दिन खर्च की मात्रा थोड़ी अधिक रहेगी और स्वास्थ्य में तकलीफ का अनुभव होगा। गैर जरूरी दौड़ धूप के कारण शरीर में सुस्ती और थकान की मात्रा अधिक रहेगी। स्नायुयों में खिंचाव की शिकायत भी रहेगी। इसके बाद के दो दिन गुस्से और आवेश पर काबू रखें तथा जल्दबाजी में निर्णय न लें। आप के रुके हुए काम हो सकते हैं और प्रोफेशनल मोर्चे पर प्रगतिकारक समय रहेगा। परंतु, इस समय नकारात्मक विचार न रखें।

सप्ताह का उत्तरार्ध आप को पारिवारिक क्षेत्र में परेशानी में डाल देगा। किसी व्यक्ति के साथ गैरजरूरी विवाद होगा और अंजाने में आप के कारण दूसरों का दिल दुख सकता है। जो लोग स्पोर्ट्स से जुड़े हैं, उनके प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार आएगा। कम्युनिकेशन, ट्रेवलिंग, ट्रान्सपोर्ट से संबंधित काम करने वालों के लिए इस समय विशेषकर थोड़ी मंदी आएगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल