1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनि हुआ वक्री, इन राशियों के लिए होगा अशुभ

शनि हुआ वक्री, इन राशियों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 27, 2016 08:11 am IST,  Updated : Mar 27, 2016 10:01 am IST

इस सप्ताह शनि उल्टी चाल चलेगा। जिसके कारण कई राशियों पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। जिससे कि धन, प्रॉपर्टी आदि में हानि का सामना करना पड़ सकता है। जिन राशियों के लिए शनि अशुभ है। वह थोड़ा अपना ख्याल रखें।

horoscope
horoscope

धनु राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर मीन अर्थात् आपकी राशि से चतुर्थ भाव में प्रवेश कर रहा है। शनिदेव मार्गी से वक्री होकर भ्रमण शुरू करेगा। जो आपको शुभ फल प्रदान नहीं करेगा। अगले चार महीने के दौरान शनिदेव वक्री होने से आपको पारिवारिक तथा आर्थिक परेशानी रहेगी तथा भाई-बहनों की चिंता रहेगी। व्यर्थ के कार्य शुरू करने की ओर आपका मन प्रेरित होगा, जिससे भविष्य में मुश्किल खड़ी हो सकती है। प्रोपर्टी से कोई लाभ मिलता दिखाई दे तो तुरंत ले लें, प्रतीक्षा न करें।

इस सप्ताह के पूर्वार्ध में चंद्र मंगल और शनि पर से गुजरेगा। यह आपके लिए मानसिक दुविधा, बेचैनी और गुस्से के साथ नकारात्मक विचारों का कारण बन सकता है। इस समय कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। इस समय की गई मेहनत बेकार साबित होगी। खर्च की मात्रा आशा से अधिक रहेगी। अस्पताल अथवा दवा संबंधी खर्च भी होने की संभावना है।

सप्ताह का उत्तरार्ध आप के लिए आमदनी, उधार-वसूली और आर्थिक रूप से सामान्य रहेगा। परिवार में छोटी-मोटी परेशानी रहेगी। वैसे इस पूरे वर्ष आय की तुलना में व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। विदेश से अच्छी आय होगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल