1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनि हुआ वक्री, इन राशियों के लिए होगा अशुभ

शनि हुआ वक्री, इन राशियों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 27, 2016 08:11 am IST,  Updated : Mar 27, 2016 10:01 am IST

इस सप्ताह शनि उल्टी चाल चलेगा। जिसके कारण कई राशियों पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। जिससे कि धन, प्रॉपर्टी आदि में हानि का सामना करना पड़ सकता है। जिन राशियों के लिए शनि अशुभ है। वह थोड़ा अपना ख्याल रखें।

horoscope
horoscope

मकर राशि
इस सप्ताह के दौरान जातकों को अपने व्यवसाय, मित्रों, बड़े भाई-बहन से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आप को मन की शांति का अनुभव होगा। दैनिक काम में थोड़ा आलस्य रहेगा क्योंकि अभी आपका मन कुछ नया करने में विचारमग्न रहेगा।

कभी उत्साह बढ़ने से अचानक द्रुतगति से काम करेंगे और निर्धारित समय उसे पूरा भी कर देंगे। मित्रों का अच्छा सहयोग मिलेगा। धर्म के प्रति के आस्था थोड़ी कम होगी। फिर भी आप धार्मिक कार्यों पर खर्च अवश्य करेंगे। आप में कभी अत्यधिक उत्साह जागेगा और जल्दी ही ठंडा भी हो जाएगा। आप के स्वभाव के कारण आप गलत निर्णय लेंगे। परंतु, जब तक सत्य भान होगा, तब तक बहुत देर हो चुकी होगी।

मन की चंचलता कम रखें और दिल की जगह दिमाग की बात सुनकर निर्णय लें। घर में हर व्यक्ति के आनंद में वृद्धि होगी। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। सप्ताह के मध्य में शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र का अस्त होने से आप के छोटी-बड़ी यात्रा के अच्छे योग बन रहे हैं।

सप्ताह के दौरान छोटे भाई बहनों के लिए किसी खर्च का प्रसंग बनेगा। आपकी तबीयत की विशेष संभाल रखना जरूरी है। जीवन साथी के साथ संबंधों में कभी-कभी गलत व्यवहार होगा। संतान के घूमने फिरने के पीछे खर्च में वृद्धि होगी अर्थात् इस सप्ताह में आप को अपनी अथवा स्वजनों की खुशी के लिए खर्च के लिए तैयार रहना पड़ेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल