1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनि हुआ वक्री, इन राशियों के लिए होगा अशुभ

शनि हुआ वक्री, इन राशियों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 27, 2016 08:11 am IST,  Updated : Mar 27, 2016 10:01 am IST

इस सप्ताह शनि उल्टी चाल चलेगा। जिसके कारण कई राशियों पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। जिससे कि धन, प्रॉपर्टी आदि में हानि का सामना करना पड़ सकता है। जिन राशियों के लिए शनि अशुभ है। वह थोड़ा अपना ख्याल रखें।

horoscope
horoscope

तुला राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर मीन में प्रवेश कर रहा है। आपकी राशि से षष्ठम भाव में शुक्र आपके लिए सामान्य फलदायी रहेगा। शनि के वक्री गति में होने से आप को आगामी चार दिनों के दौरान संतान, विद्याभ्यास, प्रेम संबंध और प्रोपर्टी से जुड़े मामलों में थोड़ा तकलीफदायक समय रहेगा।

सप्ताह के शुरूआती समय में आप के परिवार में छोटे-मोटे क्लेश न हो, इसका ध्यान रखें। गुस्से और वाणी पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना अधिक रहेगी। विशेषकर इस पूरे वर्ष के दौरान आप शेयर मार्केट में निवेश करने से दूर ही रहें। शेयर, सट्टे अथवा लॉटरी से फायदा नहीं होगा।

वर्तमान समय में विशेषकर गुटखा तंबाकू जैसी ख़राब नशों की लत आप को लग सकती है। जो जातक पहले से ही ऐसी किसी लत का शिकार हैं, इस समय उनके सेवन की लत बढ़ जाएगी। इसके कारण दांतों अथवा मुंह से दुर्गंध आने की शिकायत रह सकती है। जमीन मकान वाहन संबंधी किसी काम में फिलहाल फायदा दिखाई नहीं दे रहा है। सप्ताह के अंतरभाग में हृदय में थोड़ी चिंता अथवा बेचैनी का अनुभव होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल