1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनि हुआ वक्री, इन राशियों के लिए होगा अशुभ

शनि हुआ वक्री, इन राशियों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 27, 2016 08:11 am IST,  Updated : Mar 27, 2016 10:01 am IST

इस सप्ताह शनि उल्टी चाल चलेगा। जिसके कारण कई राशियों पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। जिससे कि धन, प्रॉपर्टी आदि में हानि का सामना करना पड़ सकता है। जिन राशियों के लिए शनि अशुभ है। वह थोड़ा अपना ख्याल रखें।

horoscope
horoscope

सिंह राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर मीन राशि में प्रवेश कर रहा है, जो अप्रत्याशित लाभ प्रदान करेगा। शनि वक्री हो रहा है, जो आपके लिए थोड़ा तकलीफदायक रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपका प्रवास अथवा यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। अचानक धन लाभ होगा अथवा परिवार में वसीयत-वारिसदारी का काम लंबे समय से रुका हुआ है तो उसका समाधान निकलेगा।

जमीन, मकान, वाहन से संबंधित रुका हुआ काम में भी अभी मार्ग दिखाई देगा अथवा इस विषय में निर्णय पर पहुंच सकेंगे। आपको माता की तबीयत के कारण चिंता रहेगी। विशेषकर उनको अधिक सावधान रहने की जरूरत रहेगी, जिनको हाई ब्लड प्रैशर की तकलीफ रहती है। सामान्य जातकों को भी ब्लडप्रेशर की तकलीफ हो सकती है।

वर्तमान समय में जातकों को हृदय में बेचैनी अथवा अशांति का अनुभव होगा। तनाव कम करने के लिए आप ध्यान-योग और प्राणायाम का सहारा ले सकते हैं। जिन जातकों को अस्थमा अथवा फेफड़ों की तकलीफ है, उनको इस पूरे वर्ष दौरान स्वास्थ्य की अधिक संभाल करनी पड़ सकती है।

सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान तथा विद्यार्थियों को अध्ययन संबंधी मुश्किलें कम होंगी। आपको अचानक धन लाभ का संकेत मिलता रहेगा। प्रेम प्रसंग के लिए भी अनुकूलता रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल