1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनि हुआ वक्री, इन राशियों के लिए होगा अशुभ

शनि हुआ वक्री, इन राशियों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 27, 2016 08:11 am IST,  Updated : Mar 27, 2016 10:01 am IST

इस सप्ताह शनि उल्टी चाल चलेगा। जिसके कारण कई राशियों पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। जिससे कि धन, प्रॉपर्टी आदि में हानि का सामना करना पड़ सकता है। जिन राशियों के लिए शनि अशुभ है। वह थोड़ा अपना ख्याल रखें।

horoscope
horoscope

कन्या राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर मीन राशि में प्रवेश कर रहा है। शुक्र का यह राशि परिवर्तन आप को पत्नी से धन लाभ और भाग्योदय कराएगा। इस सप्ताह शनि देव वक्री बन रहे हैं, जो आपके लिए नौकरी, संतान के विषय में अथवा शेयर सट्टा संबंधी क्षेत्र में अशुभ फल प्रदान करेंगे।

सप्ताह का पूर्वार्ध सफलता दिलाने वाला है। परंतु, गुस्से और अनावश्यक जल्दबाजी को नियंत्रण में रखने की जवाबदारी भी आपकी ही है। जल्दबाजी में निर्णय न ले लें, इसका विशेष ध्यान रखें। मेहनत के अनुसार फल मिलने से विशेष असंतोष नहीं रहेगा। परंतु, आप अचानक आगे आ जाएंगे, ऐसी अपेक्षा अभी न रखें। आर्थिक कार्यों में कहीं अवरोध भी आ सकते हैं। परिवार में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित तकलीफ रहेगी एवं आप इसके कारण थोड़ी सी चिंता महसूस करेंगे। व्यावसायिक अथवा व्यक्तिगत कारण से यात्रा का योग दिखाई दे रहा है।

सप्ताह के उत्तरार्ध में विशेषकर कृषि, फसल और जायदाद की खरीद-बेच करने वाले जातक संभलकर रहें। अभी किए गए सौदे आप को नुकसान पहुंचाने वाले सिद्ध हो सकते हैं। वारिसी अथवा जायदाद संबंधित विवादों का समाधान भी अभी आए, ऐसा दिखाई नहीं देता है।

आपको अनिद्रा, बैचेनी रहेगी और माता के स्वास्थ्य को लेकर भी तकलीफ अथवा चिंता रहेगी। आने वाले समय में विद्यार्थियों को प्रवाह के विपरीत आगे बढ़ना है। इसलिए, मेहनत की तैयारी रखनी पड़ेगी। विशेषकर उच्च अध्ययन करने वाले जातकों के लिए परीक्षा का समय है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल