1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनि हुआ वक्री, इन राशियों के लिए होगा अशुभ

शनि हुआ वक्री, इन राशियों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 27, 2016 08:11 am IST,  Updated : Mar 27, 2016 10:01 am IST

इस सप्ताह शनि उल्टी चाल चलेगा। जिसके कारण कई राशियों पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। जिससे कि धन, प्रॉपर्टी आदि में हानि का सामना करना पड़ सकता है। जिन राशियों के लिए शनि अशुभ है। वह थोड़ा अपना ख्याल रखें।

horoscope
horoscope

मिथुन राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदल कर मीन अर्थात् अपनी उच्च राशि में प्रवेश कर रहा है, यह आपके लिए सामान्य फलदायी रहेगा। दूसरी ओर शनि इस सप्ताह वक्री हो रहा है जो भाग्य में अवरोध का कारण बनेगा। सप्ताह का पूर्वार्ध व्यवसाय, नौकरी और कार्यक्षेत्र या वित्तीय रूप से शुभ रहेगा। आमदन के नए स्रोत के बारे में आप सोचेंगे और निवेश या विस्तार जैसी योजना बनाकर उस पर अमल भी करेंगे। उधार-वसूली का कार्य पूर्ण होगा। हालांकि, इस समय मानसिक चिंता या गुस्सा को लेकर मन में अशांति रहेगी।

जहां तक संभव हो, मस्तिष्क को शांत रखें अन्यथा आपके व्यवसायिक अथवा व्यक्तिगत संबंधों पर बुरा असर पड़ेगा। शत्रु इस समय आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। नौकरी या बिजनेस में आपका अहित करने वाले लोग आपके सामने पराजय स्वीकार करेंगे।
सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए शुभ रहेगा।

आप जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति के साथ प्रवास की योजना बनाएंगे अथवा किसी नाटक, सिनेमा या किसी मंनोरंजन स्थल पर जाने की योजना बनाएं, ऐसी संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर भी लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। सप्ताह का अंतिम दिन थोड़े विघ्न परेशानी के साथ आपका कार्य पूर्ण होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल