1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनि हुआ वक्री, इन राशियों के लिए होगा अशुभ

शनि हुआ वक्री, इन राशियों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 27, 2016 08:11 am IST,  Updated : Mar 27, 2016 10:01 am IST

इस सप्ताह शनि उल्टी चाल चलेगा। जिसके कारण कई राशियों पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। जिससे कि धन, प्रॉपर्टी आदि में हानि का सामना करना पड़ सकता है। जिन राशियों के लिए शनि अशुभ है। वह थोड़ा अपना ख्याल रखें।

horoscope
horoscope

वृषभ राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर मीन राशि अर्थात् आपकी राशि से लाभ स्थान में प्रवेश कर रहा है। लाभ स्थान में सुर्य-बुध-शुक्र का योग आपके लिए सभी प्रकार से उत्तम साबित होगा। इसके बाद लाभेश गुरू भी राहु से आंशिक रूप से थोड़ा सा दूर हो जाने से पिछले लंबे समय से जो लाभ रुका हुआ था वह प्राप्त होगा। मित्र, बुजुर्ग और पिता तथा स्त्रियों से भी लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

इस सप्ताह का प्रथम दिन आपके सभी कार्य पूर्ण करने के लिए उत्तम है। आपके कार्यक्षेत्र में नया काम अथवा मौजूदा प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 28 एवं 29 तारीख शुभ है। इस सप्ताह शनि देव के वक्री गति करने से पाँच महीने के दौरान आपको बिजनेस में और सभी प्रकार से भाग्योदय के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। खूब मेहनत के बाद ही आपके कार्य पूरे हो रहे हैं, ऐसा अनुभव करेंगे।

इस सप्ताह का मध्यभाग मन में उद्वेग, उदासीनता, अशांति, गुस्सा और उतावलापन अधिक रहेगा। आप महत्वपूर्ण विषयों पर धीरज के साथ निर्णय लें अथवा संभव हो तो अभी निर्णय लेना टालें। सप्ताह के अंतिम भाग में भी विघ्न और तकलीफ के बाद आप के काम पूरे होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल