1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह एक साथ 4 ग्रह चलेंगे उल्टी चाल, जानिए इस राशि के लिए है नुकसानदायक

इस सप्ताह एक साथ 4 ग्रह चलेंगे उल्टी चाल, जानिए इस राशि के लिए है नुकसानदायक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 17, 2016 11:08 am IST,  Updated : Apr 17, 2016 11:10 am IST

इस सप्ताह सूर्य उच्च राशि में जाने के साथ-साथ चार ग्रह उल्टी चाल चलेंगे। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा। जानिए अपनी राशि के .

मीन
मीन

मीन राशि
इस सप्ताह कोई भी बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है, परंतु मंगल मार्गी से वक्री गति में आ रहा है। मंगल और शनि दोनों के वक्री हो जाने से आपको अब आगे आने वाला समय तकलीफदेह सिद्ध हो सकता है। आपको भाग्य और परिवार का सहयोग कम मिलता प्रतीत होगा। आने वाले थोड़े समय के लिए अधिक मेहनत करने पर भी आपके काम की अपेक्षा कम फल की प्राप्ति होती हुई महसूस होगी।

यह सप्ताह कुल मिलाकर आमदनी की मात्रा में यथास्थिति बनी रहेगी और रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा। विशेषकर कमीशन आधारित आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जीवनसाथी के कारण धनलाभ मिलता रहेगा। साथ ही उसके साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। प्रिय व्यक्ति के साथ मधुर समय व्यतीत कर सकेंगे। सप्ताह के मध्यभाग में आपमें रोमांस की मात्रा अधिक रहेगी।

सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके काम में विलंब होगा अथवा मानसिक उथलपुथल रहने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। सप्ताह के अंतिम भाग में अचानक धनलाभ हो सकता है। हांलाकि स्वास्थ्य की थोड़ी संभाल रखनी पड़ेगी। आंखों की तकलीफ रहने की अथवा मुँह में छाले होने की शिकायत भी हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल