1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह एक साथ 4 ग्रह चलेंगे उल्टी चाल, जानिए इस राशि के लिए है नुकसानदायक

इस सप्ताह एक साथ 4 ग्रह चलेंगे उल्टी चाल, जानिए इस राशि के लिए है नुकसानदायक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 17, 2016 11:08 am IST,  Updated : Apr 17, 2016 11:10 am IST

इस सप्ताह सूर्य उच्च राशि में जाने के साथ-साथ चार ग्रह उल्टी चाल चलेंगे। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा। जानिए अपनी राशि के .

धनु
धनु

धनु राशि
इस सप्ताह कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है। परंतु, मंगल मार्गी से वक्री बन रही है। यह आपकी तकलीफ में वृद्धि कर सकता है। आपकी राशि के जातकों के लिए अगस्त तक का समय वास्तव में तकलीफदायी रहेगा। ऐसे भासित होगा जैसे आप किसी बंधन में हैं। परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ेगी। साथ ही अस्पताल अथवा कानूनी कामों में खर्च की मात्रा अत्यधिक बढ़ सकती है।

व्यवसाय करने वाले जातक विशेषकर कानूनी या किसी जांच में फंस सकते हैं। जिसके कारण धंधे में भी नुकसान होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। कदाचित आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। जीवनसाथी से आपके मतभेद बढ़ सकते हैं, जिससे आपकी समस्या बढ़ जाएगी। विशेषकर अगस्त तक आप काले कपड़े और लाल रंग के उपयोग से बचें। मंगलवार और शनिवार को उपवास करना जरूरी है।

वैसे भी आप शनि की साढ़े साती के अंतिम चरण से गुजर रहे हैं। कोई भी बड़ा साहस न करें। व्यापार में बड़ा निवेश न करें। इस सप्ताह का पूर्वार्ध किसी महत्वपूर्ण निर्णय के लिए ठीक नहीं है। उत्तरार्ध सभी प्रकार से अनुकूल है। थोड़े आनंद और प्रफुल्लितपने का अनुभव होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल