1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह एक साथ 4 ग्रह चलेंगे उल्टी चाल, जानिए इस राशि के लिए है नुकसानदायक

इस सप्ताह एक साथ 4 ग्रह चलेंगे उल्टी चाल, जानिए इस राशि के लिए है नुकसानदायक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 17, 2016 11:08 am IST,  Updated : Apr 17, 2016 11:10 am IST

इस सप्ताह सूर्य उच्च राशि में जाने के साथ-साथ चार ग्रह उल्टी चाल चलेंगे। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा। जानिए अपनी राशि के .

तुला
तुला

तुला राशि
इस सप्ताह मंगल वक्री होने से आप को परिवार और आर्थिक रूप से तकलीफ देने वाला रहेगा। वर्तमान समय में मंगल शनि दोनों ग्रहों के वक्री गति में भ्रमण करने से आपका समय थोड़ा तकलीफदायक बना रहेगा। आपको कभी कभी ऐसा महसूस होगा कि परिवार के लोग और आपका जीवन साथी भी आप को समझने का प्रयास नहीं कर रहा है।

इसलिए वर्तमान समय में विशेषकर किसी के साथ गलत बात कर संबंध नहीं बिगाड़ें। किसी बेकार की बहसबाजी में न पड़ें। परिवार में किसी कारण बेकार की परेशानी पैदा न हो। आर्थिक विषयों में भी सोच समझ कर खर्च करें। पैसा व्यर्थ न चला जाए, इसका भी विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

इस सप्ताह के शुरूआती समय में सभी प्रकार से आर्थिक लाभ और लोगों के सहयोग मिलता रहेगा। मध्य भाग थोड़े खर्च और जीवन साथी के साथ मतभेद का संकेत दे रहा है। आपके महत्वपूर्ण काम पूर्ण नहीं होंगे। मेहनत व्यर्थ होगी। सप्ताह का अंतिम भाग आपके लिए शुभ रहेगा। सभी काम और नौकरी से संबंधित काम अच्छी तरह से हो सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल