1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह एक साथ 4 ग्रह चलेंगे उल्टी चाल, जानिए इस राशि के लिए है नुकसानदायक

इस सप्ताह एक साथ 4 ग्रह चलेंगे उल्टी चाल, जानिए इस राशि के लिए है नुकसानदायक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 17, 2016 11:08 am IST,  Updated : Apr 17, 2016 11:10 am IST

इस सप्ताह सूर्य उच्च राशि में जाने के साथ-साथ चार ग्रह उल्टी चाल चलेंगे। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा। जानिए अपनी राशि के .

वृश्चिक
वृश्चिक

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह मंगल भी वक्री हो रहा है। इसलिए शनि मंगल और गुरु तीनों ग्रहों के वक्री होने से आपके सभी कामों में थोड़ी-बहुत मात्रा में विलंब और अवरोध अवश्य आएंगे। आप अपनी जिद के कारण कितने ही महत्वपूर्ण निर्णय समय पर नहीं ले सकेंगे अथवा कोई गलत निर्णय लेंगे, जिसके कारण प्रतिस्पर्धी अथवा शत्रु अवसर का लाभ ले जाएगा।

आपका स्वभाव अधिक शंकाशील रहने के कारण किसी के भरोसे काम छोड़ने के बदले सारा काम स्वयं ही करेंगे, जिससे सभी काम समय पर पूरे नहीं होंगे। आपके निजी संबंधों में स्वभाव के कारण तनाव आ सकता है। कैरियर में उपलब्धियां हासिल करने के लिए आप में काम की धुन इतनी अधिक होगी कि परिवार और जीवन साथी के लिए समय नहीं निकाल सकेंगे, जिसके कारण पारिवारिक मोर्चे पर तनाव आ सकता है।

परिवार की जवाबदारियों न निभा सकने से आप को बुजुर्गों की फटकार भी खाना पड़ेगी। गणेशजी आप को समय प्रबंधन और काम की प्राथमिकता के अनुसार आगे बढ़ने की सलाह दे रहे हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप में रोमांस की मात्रा अधिक रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल