1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह एक साथ 4 ग्रह चलेंगे उल्टी चाल, जानिए इस राशि के लिए है नुकसानदायक

इस सप्ताह एक साथ 4 ग्रह चलेंगे उल्टी चाल, जानिए इस राशि के लिए है नुकसानदायक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 17, 2016 11:08 am IST,  Updated : Apr 17, 2016 11:10 am IST

इस सप्ताह सूर्य उच्च राशि में जाने के साथ-साथ चार ग्रह उल्टी चाल चलेंगे। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा। जानिए अपनी राशि के .

कन्या
कन्या

कन्या राशि
इस सप्ताह मंगल भी वक्री हो रहा है। इससे आपकी राशि से चौथे भाव में मंगल और शनि दोनों ग्रह अभी के थोड़े समय के लिए वक्री है। इसलिए, आप व्यर्थ उद्यम से बचें। आवश्यकता से अधिक हिम्मत और साहस आपको हानि पहुंचा सकते हैं, उसे भूल जाएं। इस समय आपके छोटे भाई बहन के साथ भी संबंध बिगड़ सकता हैं।

सप्ताह के शुरूआती समय में दुविधा, चिंता, उपाधि और तकलीफ रहेगी। गलत निर्णय ले लेने के कारण काम बिगड़ेंगे अथवा कार्य के बाद पश्चाताप का योग भी बनेगा। इस समय किसी पर समझ-विचार के बिना विश्वास करने से फंस सकते हैं। बेकार की उलझनों से आप मुश्किल में पड़ जाएंगे। विशेषकर प्रोपर्टी व जमीन एवं मकान संबंधी नई स्कीम में फंस सकते हैं।

भागीदारी में धोखा एवं विवाह के लिए साथी की पसंदगी में धोखा खा सकते हैं। व्यापार में कहीं पैसा निवेश किया हो तो उसमें भी पैसा फंस सकता है। कोई आपको व्यापार में ठग भी सकता है। सप्तम स्थान सार्वजनिक जीवन का है। इससे सार्वजनिक जीवन में कहीं भी ऐसा घटित हो सकता है। यह आपका राशिगत फल है। किंतु, याद रखें कि आपके जन्म के ग्रह के अनुसार भी फलकथन में थोड़ा फेरबदल हो सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल