1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह एक साथ 4 ग्रह चलेंगे उल्टी चाल, जानिए इस राशि के लिए है नुकसानदायक

इस सप्ताह एक साथ 4 ग्रह चलेंगे उल्टी चाल, जानिए इस राशि के लिए है नुकसानदायक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 17, 2016 11:08 am IST,  Updated : Apr 17, 2016 11:10 am IST

इस सप्ताह सूर्य उच्च राशि में जाने के साथ-साथ चार ग्रह उल्टी चाल चलेंगे। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा। जानिए अपनी राशि के .

सिंह
सिंह

सिंह राशि
इस सप्ताह मंगल भी वक्री हो रहा है। इससे आपकी राशि से चौथे भाव में से गुजरेगा। शनि और मंगल दोनों वक्री होने से आप मानसिक अशांति का शिकार हो सकते हैं और भाग्य का साथ मिलने में अवरोध आएगा। प्रोपर्टी और जमीन-मकान-वाहन के विषय में भी तकलीफ का सामना करने की तैयारी रखनी पड़ेगी। उनकी खरीदी अथवा बिक्री में विघ्न आ सकते हैं।

पिछले कितने ही समय से आपको स्वास्थ्य में तकलीफ थी, उसमें आंशिक कमी आएगी। आप स्वयं के काम हेतु दिल लगाकर मेहनत करेंगे और आपकी लगन देखकर परिजन भी संपूर्ण सहयोग देंगे। परंतु, भाग्य थोड़े विलंब से फल दे रहा है, ऐसा महसूस होगा।

सप्ताह की शुरूआत में आपको अच्छा और ख़राब इस प्रकार मिश्र फल मिलता दिखाई देगा। सप्ताह के पहले और दूसरे दिन का मध्य भाग तक का समय सुख शांति और आध्यात्मिक विचारों में व्यतीत होगा। परंतु, 18 और 19 तारीख आप को थोड़ी दुविधा देगी। इस समय लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं।

संभव हो वहां तक किसी के विषय में आवश्यकता से अधिक अकड़ने अथवा जिद्द से बचने की सलाह गणेशजी प्रदान कर रहे हैं अन्यथा बेकार में निकटवर्तियों के साथ ही क्लेश होगा। सप्ताह का अंतिम भाग आप के लिए छोटी-मोटी यात्रा का संकेत प्रदान कर रहा है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल