1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह एक साथ 4 ग्रह चलेंगे उल्टी चाल, जानिए इस राशि के लिए है नुकसानदायक

इस सप्ताह एक साथ 4 ग्रह चलेंगे उल्टी चाल, जानिए इस राशि के लिए है नुकसानदायक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 17, 2016 11:08 am IST,  Updated : Apr 17, 2016 11:10 am IST

इस सप्ताह सूर्य उच्च राशि में जाने के साथ-साथ चार ग्रह उल्टी चाल चलेंगे। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा। जानिए अपनी राशि के .

कर्क
कर्क

कर्क राशि
सप्ताह का प्रथम दिन शुभ और सुख शांतिमय रहेगा। परंतु, दूसरे दिन थोड़ी दुविधा, चिंता और परेशानी रहेगी और परिवार में थोड़ा क्लेश रहने की संभावना भी है। यदि संभव हो तो महत्व के पारिवारिक मुद्दों पर चर्चा करने से बचें। आपको वाणी पर नियंत्रण रखना ही पड़ेगा।

सप्ताह का मध्य भाग सभी प्रकार से उत्तम दिखाई दे रहा है। इस समय किसी नर्इ कार्य योजना, किसी नए काम के लिए यात्रा का योग भी बनेगा। आप के काम काज में मित्रों और भाई बहनों का सहयोग मिल रहा है।

हालांकि, व्यापक रूप से विचार करें तो पूरे वर्ष के दौरान आप को मेहनत के प्रमाण में वित्तीय लाभ कम मिलेगा। आपका पैसा कहीं अटक जाए, ऐसा भी हो सकता है। यदि संभव हो तो किसी को उधारी या लोन देने से बचें। किसी कारण से परिवार से दूर रहने का योग भी बन रहा है।

सप्ताह के अंतिम भाग में जमीन-मकान या पुश्तैनी जायदाद संबंधी कार्यों का सुखद समाधान कर सकेंगे। इस मामले में सौदा करने के लिए जोड़-तोड़ कर सकते हैं। हृदय में थोड़ी अशांति रहने से अनिद्रा की समस्या हो सकती है जो आपके स्वास्थ्य पर असर करेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल