1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह एक साथ 4 ग्रह चलेंगे उल्टी चाल, जानिए इस राशि के लिए है नुकसानदायक

इस सप्ताह एक साथ 4 ग्रह चलेंगे उल्टी चाल, जानिए इस राशि के लिए है नुकसानदायक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 17, 2016 11:08 am IST,  Updated : Apr 17, 2016 11:10 am IST

इस सप्ताह सूर्य उच्च राशि में जाने के साथ-साथ चार ग्रह उल्टी चाल चलेंगे। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा। जानिए अपनी राशि के .

वृष
वृष

वृष राशि
सप्ताह के शुरूआती और मध्य भाग में मानसिक दुविधा, चिंता, परेशानी, मानसिक अशांति, चल-अचल संपत्ति तथा वाहन की चिंता, विद्यार्थियों को अध्ययन में परेशानी का संकेत मिल रहे हैं। किसी भी प्रकार से आप में एकाग्रता का अभाव रहेगा।

माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता आपको निरंतर बैचेन रखेगी। उनके साथ किसी विषय में गलतफहमी अथवा किसी कारण से उनसे दूर जाना पड़े, ऐसी भी संभावना है। वैसे भी वृषभ राशि के जातकों को पूरे वर्ष माता के स्वास्थ्य की चिंता रहने के संकेत मिल रहे हैं। बड़ी उम्र के जातकों को हृदय की तकलीफ, पेट की समस्या, पाचन संबंधी शिकायत रहेगी।

सप्ताह का अंतिम भाग आपके लिए खूब लाभदायक रहेगा। इस समय आर्थिक लाभ, नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति, शत्रुओं पर विजय, यात्रा प्रवास का कार्यक्रम, विद्वानों या ओहदेदार व्यक्तियों के साथ मुलाकात आदि के प्रबल संयोग बनते दिखाई दे रहे हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल