1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह एक साथ 4 ग्रह चलेंगे उल्टी चाल, जानिए इस राशि के लिए है नुकसानदायक

इस सप्ताह एक साथ 4 ग्रह चलेंगे उल्टी चाल, जानिए इस राशि के लिए है नुकसानदायक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 17, 2016 11:08 am IST,  Updated : Apr 17, 2016 11:10 am IST

इस सप्ताह सूर्य उच्च राशि में जाने के साथ-साथ चार ग्रह उल्टी चाल चलेंगे। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा। जानिए अपनी राशि के .

राशिफल- India TV Hindi
राशिफल

धर्म डेस्क: इस सप्ताह सूर्य उच्च राशि में जाने के साथ-साथ चार ग्रह उल्टी चाल चलेंगे। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा। जहां सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर गया है और वह 15 मई तक इसी राशि में रहेगा।

दूसरी ओर 17 अप्रैल से मंगल जब वृश्चिक राशि से व्रकी होगे तब वह शनि और गुरु के साथ मिलकर एक ऐसा संयोग बनाएगे जो दशको के बाद होगा यह संजोग 17 अप्रैल से 9 मई तक रहेगे। य़ह संजोग दुनिया में तबाही ला सकता है। साथ ही साथ शेयर मार्केट में भारी गिरावट आएगी। साथ ही सूखे के हालात पैदा होगे। जानिए आपकी राशि इस सप्ताह कैसी रहेगी।

ये भी पढ़े-

मेष राशि

यह सप्ताह आपके लिए सामान्य से शुभ फल देने वाला रहेगा। शुरूआती समय के दौरान संतान संबंधी चिंता रहेगी। प्रिय पात्र के साथ मतभेद होने की संभावना है। महत्वपूर्ण कार्यों में आपको कठिनाई का अनुभव होगा एवं समय पर कार्य पूरे नहीं होंगे।

गणेशजी की सलाह है कि धीरज रखकर इस समय को व्यतीत करें और महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें अथवा दूसरों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद ही कोई ठोस कदम उठाएं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में विघ्न या परेशानी खड़ी होगी। हालांकि, अच्छी सूझबूझ और काम के प्रति समर्पण भाव के कारण आप सफलता हासिल कर पाएंगे।

सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए उत्तम रहेगा। इस समय आपके रुके हुए सभी काम पूरे होंगे। आर्थिक तथा व्यावसायिक मामलों के लिए फलदायक समय है। इस समय आपका अहित चाहने वाले अर्थात् शत्रु भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। सप्ताह के अंतिम चरण में आप के सप्तम भाव में स्थित चंद्र दांपत्यसुख का संकेत दे रहा है। हालांकि, इस भाव पर बुध की दृष्टि होने से आपको आशा से जरा सा कम फल मिल सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल