1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह एक साथ हैं 4 ग्रह व्रकी, जानिए कैसा रहेगा आपके दिन

इस सप्ताह एक साथ हैं 4 ग्रह व्रकी, जानिए कैसा रहेगा आपके दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2016 07:33 am IST,  Updated : May 01, 2016 09:57 am IST

इस सप्ताह एक साथ चार ग्रह गुरू, बुध, शनि और मंगल वक्री होने से कुछ राशियों में फर्क पडेगा। किसी राशि के लिए बहुत ही शुभ तो किसी के लिए कम शुभ होगा। इस सप्ताह आपको विजनेस, नौकरी में बदलाव आएगा। साथ ही यात्रा का योग भी बन रहे है..

कर्क
कर्क

कर्क राशि
यह समय आप के लिए मिश्र फलदायी दिखाई दे रहा है। सप्ताह की शुरूआत में आप को विघ्न और तकलीफ का अनुभव होगा। स्वास्थ्य विषयक समस्या के बाद अचानक चोट से सावधान रहें। वसीयत संबंधित प्रश्नों का अभी समाधान नहीं निकलेगा, लेकिन इसको लेकर कलह बढ़ सकती है।

ससुराल पक्ष में भी सभी से मतभेद होने की संभावना है। इस राशि की स्त्रियों को ससुराल पक्ष के लोगों से सहयोग नहीं मिलेगा अथवा उनसे असंतुष्ट रहेंगे। सप्ताह का मध्यभाग रुकावटों के साथ काम पूरा होने का संकेत दे रहा है। यदि संभव हो तो बिजनेस या नौकरी में सहकर्मियों अथवा सहयोगियों के साथ संबंधों में चंचलता कम रखें।

इस समय में आपको भाग्य के तुलना में मेहनत अधिक मददगार सिद्ध होगी। सप्ताह का अंतिम भाग आपके लिए शुभ और कार्य में सफलतादायक रहेगा। लोगों के साथ सहयोग भी अच्छी मात्रा में प्राप्त हो सकेगा। किसी बड़े आर्थिक लाभ की आशा भी रख सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें  में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल