1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह एक साथ हैं 4 ग्रह व्रकी, जानिए कैसा रहेगा आपके दिन

इस सप्ताह एक साथ हैं 4 ग्रह व्रकी, जानिए कैसा रहेगा आपके दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2016 07:33 am IST,  Updated : May 01, 2016 09:57 am IST

इस सप्ताह एक साथ चार ग्रह गुरू, बुध, शनि और मंगल वक्री होने से कुछ राशियों में फर्क पडेगा। किसी राशि के लिए बहुत ही शुभ तो किसी के लिए कम शुभ होगा। इस सप्ताह आपको विजनेस, नौकरी में बदलाव आएगा। साथ ही यात्रा का योग भी बन रहे है..

मिथुन
मिथुन

मिथुन राशि
सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके वर्तमान कार्यों में अवरोध आने से मानसिक परेशानी रहेगी। कार्यों में अचानक फेरबदल अथवा अचानक उन्हें रोक देने की नौबत आ सकती है। घर में पिता अथवा कार्य स्थल पर वरिष्ठ जनों के साथ बोलने में संयम रखें। सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक, सामाजिक, मानसिक या शारीरिक हर प्रकार से अनुकूलता रहने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

इस समय मंगल-शनि और बुध तीनों ग्रह वक्री होने से आपके सभी काम अधिक मेहनत के बाद पूर्ण होंगे और शत्रुओं को हराने के लिए भी आपको अधिक हिम्मत से सामना करना पड़ेगा, हालांकि गणेशजी भरोसा दिला रहे हैं कि आप यह कर सकेंगे। नौकरी के लिए प्रतिस्पर्धी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों के लिए उत्तम फलदायी समय है।

आपके विरोधी या बिजनेस में भी जो प्रतिस्पर्धी हैं उन्हें हराने के लिए आप मानसिक और शारीरिक रूप से सक्षम हैं ही। इसलिए निश्चिंत रहें। जीत आपकी होगी। समय आपके साथ ही है। आप तन-मन-धन से बस आपका लक्ष्य सिद्ध करने के लिए लग जाएं। सप्ताह का अंतिम दिवस थोड़ा खर्च रहेगा और कार्य में अवरोध या तकलीफ का अनुभव होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें  में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल