1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह एक साथ हैं 4 ग्रह व्रकी, जानिए कैसा रहेगा आपके दिन

इस सप्ताह एक साथ हैं 4 ग्रह व्रकी, जानिए कैसा रहेगा आपके दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2016 07:33 am IST,  Updated : May 01, 2016 09:57 am IST

इस सप्ताह एक साथ चार ग्रह गुरू, बुध, शनि और मंगल वक्री होने से कुछ राशियों में फर्क पडेगा। किसी राशि के लिए बहुत ही शुभ तो किसी के लिए कम शुभ होगा। इस सप्ताह आपको विजनेस, नौकरी में बदलाव आएगा। साथ ही यात्रा का योग भी बन रहे है..

सप्ताहिक राशिफल- India TV Hindi
सप्ताहिक राशिफल

धर्म डेस्क: इस सप्ताह एक साथ चार ग्रह  गुरू, बुध, शनि और मंगल वक्री होने से कुछ राशियों में फर्क पडेगा। किसी राशि के लिए बहुत ही शुभ तो किसी के लिए कम शुभ होगा। इस सप्ताह आपको विजनेस, नौकरी में बदलाव आएगा। साथ ही यात्रा का योग भी बन रहे है।  

ये भी पढ़े-

आपको इस सप्ताह औरो दिनों से ज्यादा मेहनत करनी पड सकती है। जिससे आपको हर काम में सफलता मिलेगी। सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक, सामाजिक, मानसिक या शारीरिक हर प्रकार से अनुकूलता रहने से मन प्रफुल्लित रहेगा। इसके साथ ही इसी सप्ताह शुक्र भी अस्त हो रहा है। जिसके कारण आपको राशि में काफी बदलाव आ सकता है। वह शुभ भी हो सकते है। साथ ही इस तिथि में पहली बार यानी कि अक्षय तृतीया के दिन कोई भी शुभ काम नहीं होगा। जानिए ऐपता ये सप्ताह कैसा जाएगा। आपकी राशि में क्या प्रभाव पडेगा।

मेष राशि

यह सप्ताह आपकी राशि के लिए कुल मिलाकर काम में या आर्थिक रूप से सफलता दिलाने वाला बना रहेगा। सरकारी कामकाज में सफलता, सरकारी या राजकीय क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ पहचान बनेगी तथा कामकाज में उनका सहयोग भी मिलता रहेगा।

सरकारी नौकरी की अपेक्षा अथवा सरकार के साथ व्यवसाय करने वाले जातकों को प्रोफेशनल प्रगति के लिए उत्तम सप्ताह कहा जा सकता है। सार्वजनिक जीवन में आप के यश, मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी उपलब्धियों की सार्वजनिक रूप से प्रशंसा होगी और आपको सम्मान प्राप्त होने की संभावना भी है।

रिश्तेदार और मित्रों की ओर से लाभ की आशा कर सकते हैं। उधार-वसूली या प्रवास या कामकाज पूरे होंगे। जो विद्यार्थी जातक लंबे समय से अध्ययन संबंधी विषयों में विघ्न का अनुभव कर रहे हैं उन्हें भी सफलता नज़र आने लगेगी। पिता का अच्छा सहयोग मिलता रहेगा।

व्यवसाय तथा कार्यक्षेत्र में महिलावर्ग का सहयोग रहेगा। मात्र सप्ताह के मध्य भाग में थोड़ी मानसिक उथल-पुथल, अनिद्रा, अत्यधिक सोच विचार करना आदि समस्या हो सकती है। प्रेम संबंध में भी अप्रत्याशित खर्च उठाना पड़ेगा। व्यर्थ दौड़ धूप तथा शत्रु या कोर्ट कचहरी से नुकसान होने का योग बनेगा। हालांक, सप्ताह के अंत का समय फिर से सुधारात्मक रहने से आपको काफी राहत मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें  में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल