1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 06, 2016 12:21 pm IST,  Updated : Jun 06, 2016 03:23 pm IST

इस सप्ताह के मध्य में बुध ग्रह मेष राशि को छोड़कर वृष राशि में प्रवेश करेगा। जो कि हर राशि के जातकों के लिए फायदेमंद है। इसके साथ ही कुछ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह धन के लिए शुभ साबित हो सकता है। जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर।

मकर राशि
मकर राशि

मकर राशि
इस राशि के जातक पढ़ाई में खूब अच्छी प्रगति कर सकेंगे। अभी आपकी बौद्धिक क्षमता अच्छी रहने से कोई भी विषय जल्दी समझ सकेंगे। किसी भी विषय में आपकी उत्तर देने की कला से सामने वाला व्यक्ति जल्दी ही प्रभावित होगा। आप इस समय कोई भी काम योजनाबद्ध और सोचविचार पूर्वक कर सकेंगे। हर विषय में तर्कबुद्धि का प्रयोग कर आगे बढ़ेंगे।

सप्ताह के मध्य में बुध वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। आपके व्यापार धंधे में बुद्धिपूर्वक सुधार करने का विचार आएगा और उससे आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। संतान के संबंध में समस्या का सरलता से समाधान कर सकेंगे। हांलाकि अभी लोगों की प्रशंसा सुनकर आप अति आत्मविश्वास में न आएं अन्यथा आपमें लापरवाही बढ़ जाएगी।

कभी-कभी पेट से संबंधित तकलीफ हो सकती है। गर्मी की मात्रा अधिक होने से खानपान में विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ बोलचाल में विशेष सावधानी रखें। आपमें गुस्से की मात्रा बढ़ती दिखाई देगी।

कभी-कभी आपके बच्चे ही आपका कहा न मानें तो गुस्सा होने की बजाय शांति से स्थिति को संभालने का प्रयास करें। इस सप्ताह के दौरान आपको शेयरबाजार या वायदा आधारित कामकाज में सोचविचार कर काम करने से खूब लाभ प्राप्त हो सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल