1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 06, 2016 12:21 pm IST,  Updated : Jun 06, 2016 03:23 pm IST

इस सप्ताह के मध्य में बुध ग्रह मेष राशि को छोड़कर वृष राशि में प्रवेश करेगा। जो कि हर राशि के जातकों के लिए फायदेमंद है। इसके साथ ही कुछ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह धन के लिए शुभ साबित हो सकता है। जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर।

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर रहा है। यह राशि परिवर्तन आपको नौकरी और आर्थिक विषयों में शुभ प्रदान करेगा। वर्तमान समय में नौकरी में शत्रु होने पर भी आप अपनी कुशलता के बल पर प्रमोशन के योग बना सकेंगे।

किसी अच्छी जगह पर स्थानांतरण की संभावना रहेगी और उससे अच्छा लाभ मिलेगा। आपके स्वास्थ्य में भी थोड़े बहुत अंशों में सुधार आएगा। मौसा पक्ष से लाभ की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसायिकों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलता रहेगा।

आप लोन के लिए प्रयासरत हैं तो सफलता की संभावना प्रबल रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में एसीडिटी या गर्मी के तकलीफ होने की संभावना बनी हुई है। शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे। फुटकर काम करने वाले जातकों को किसी अच्छी कंपनी में जोब वर्क मिलेगा।

किसी कंपनी के एजेंट बनकर भी अच्छी आमदनी कर सकते हैं। पैसा ब्याज पर देने वाले जातकों को भी अच्छा लाभ मिलता रहेगा। हालांकि, दांपत्यजीवन में बातचीत बनाए रखने के लिए आपको विशेष प्रयास अवश्य करना पड़ेगा। किसी बड़े व्यक्ति या उच्च अधिकारी से पहचान होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध शुरूआती समय की तुलना में कम अच्छा रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल