1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. कुंभ राशि में रहेंगे 4 ग्रह, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर असर?

कुंभ राशि में रहेंगे 4 ग्रह, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर असर?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 06, 2016 01:41 pm IST,  Updated : Mar 06, 2016 01:46 pm IST

इस सप्ताह पंचग्रही योग में महाशिवरात्रि का योग होने से कुंभ राशि में एक ही साथ सूर्य, बुध, शुक्र और केतु होने के कारण कुछ राशि के लिए तो शुभ समय होगा। साथ ही कुछ राशियों के लिए अशुभ समय भी होगा। जिसके कारण कुछ राशियों के जातकों को सावधान रहना होगा।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

सिंह राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। सप्ताह के पहले दो दिन आपके लिए वित्तीय लाभ देने वाले रहेंगे और आनंद से व्यतीत होंगे। इस सप्ताह आपके वैवाहिक जीवन और भागीदारी के थोड़े-बहुत प्रश्न रहेंगे। जीवन साथी के साथ आप अनुकूल रहने का प्रयत्न करेंगे परंतु व्यर्थ की गलतफहमी के कारण आपके बीच मतभेद बढ़ेगा

इस समय आप को एक दूसरे की निकटता का एहसास नहीं होगा। गणेशजी कहते हैं कि यह समय बहुत कम होने से संभव हो, वहां तक मौन रहकर अथवा कड़वा घूंट पीकर भी व्यतीत करना पड़े तो करें। मस्तिष्क और मन शांत रखें। भागीदारी में कोई निर्णय अकेले न लें तथा संभव हो वहां तक नए करार करने से बचें।

वर्तमान समय में गुरू और राहु दोनों ग्रह आंशिक एक दूसरे से थोड़े दूर हो जाने से पिछले थोड़े समय से ससुराल पक्ष के लोगों के साथ जो गलतफहमी अथवा तकरार थी, वह अभी कम होगी। वसीयत के काम में भी क्लेश और उलझन कम होगी।

सप्ताह के अंतिम दो दिनों में विदेश से कोई बढ़िया समाचार अथवा लाभ होगा। पत्नी की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं अथवा उनके नाम से किया गया निवेश आपको लाभ कराएगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल