1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. कुंभ राशि में रहेंगे 4 ग्रह, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर असर?

कुंभ राशि में रहेंगे 4 ग्रह, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर असर?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 06, 2016 01:41 pm IST,  Updated : Mar 06, 2016 01:46 pm IST

इस सप्ताह पंचग्रही योग में महाशिवरात्रि का योग होने से कुंभ राशि में एक ही साथ सूर्य, बुध, शुक्र और केतु होने के कारण कुछ राशि के लिए तो शुभ समय होगा। साथ ही कुछ राशियों के लिए अशुभ समय भी होगा। जिसके कारण कुछ राशियों के जातकों को सावधान रहना होगा।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कन्या राशि
इस सप्ताह में शुक्र राशि बदलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है, जो नौकरी के मामले में आपके लिए शुभ रहेगा। हालांकि, स्वास्थ्य की तकलीफ और शत्रुओं से परेशानी किसी समय आपके लिए रुकावट बनेगी। सप्ताह के शुरूआती समय में उत्साह और प्रफुल्लितता का अनुभव होगा। प्रिय व्यक्ति के साथ संबंध में मधुरता रहेगी अथवा कोई नए प्रेम संबंध बंधेंगे।

डेटिंग और सतत कम्युनिकेशन द्वारा प्रेम की अभिव्यक्ति की प्रबल संभावना है। आपको वित्तीय लाभ होगा और अधिक कमाई के प्रयास का अभी वास्तविक फल मिलता प्रतीत होगा। नौकरी में नए अवसर के इच्छुक जातक के लिए आशाजनक समय है। कार्य हेतु विदेश जाने का योग बनेगा।

व्यवसायिक तरीके से किसी प्रकार से विदेश में जुड़े अथवा दूर स्थान पर काम करने वाले जातक को अभी अधिक लाभ होगा। गुरू वक्री होने से जीवन साथी के साथ संबंध में परेशानी आ सकती है। जो लोग विवाह के लिए योग्य साथी की खोज में हैं, उनको भी बात आगे बढ़ जाने के बाद अवरोध आएगा।

इस समय आप किसी दूसरे पर आंख मूंदकर विश्वास नहीं करें क्योंकि विश्वासघात की संभावना अधिक है। व्यापार में भागीदार हो तो उनके साथ भी मतभेद अथवा उसके साथ गलतफहमी पैदा होगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल