1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए क्या पडेगा आपकी राशि में असर

इस सप्ताह बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए क्या पडेगा आपकी राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 03, 2016 03:16 pm IST,  Updated : Apr 03, 2016 03:19 pm IST

धर्म डेस्क: इस सप्ताह बुध अपनी राशि परिवर्तित कर रहा है। वह मेष राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण कुछ राशि में शुभ तो कुछ राशि के जातकों के लिए अशुभ साबित हो सकती है।

मकर
मकर

मकर राशि
इस सप्ताह की शुरूआत में आप अपने व्यक्तित्व पर अधिक ध्यान देंगे। पहले दिन आप में प्रेम की भावना भी अधिक रहेगी। विशेषकर प्रिय व्यक्ति के साथ डेटिंग पर जाने अथवा किसी खास व्यक्ति के समक्ष प्रेम का इकरार करने की अधिक इच्छा रहेगी।

व्यवसायिक मोर्चे पर अभी आप नया उद्यम करने और नर्इ शुरूआत करने के लिए तैयार रहेंगे। जो पैतृक व्यवसाय से जुड़े हैं, वे अपनी बौद्धिक कुशलता से नया कोन्ट्रेक्ट प्राप्त करेंगे अथवा अधिक प्रगति करने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में आपकी आमदनी की मात्रा अच्छी रहने से निवेश की योजना में अथवा जरूरत की चीजों पर खर्च करने से पीछे नहीं रहेंगे।

विवाह के इच्छुक जातकों को अभी कहीं बात चलती हो तो किसी कारण से विलंब हो सकता है। परिवार में आप सौहार्दपूर्ण माहौल का अहसास करेंगे। विद्यार्थी जातकों के लिए कुल मिलाकर अच्छा समय है, जिसमें विशेषकर उच्च अध्ययन करने वाले जातक अच्छा परफोर्मेंस कर सकेंगे। सप्ताह के अंतिम चरण में मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं।

अगली स्लाइल में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल