1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए क्या पडेगा आपकी राशि में असर

इस सप्ताह बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए क्या पडेगा आपकी राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 03, 2016 03:16 pm IST,  Updated : Apr 03, 2016 03:19 pm IST

धर्म डेस्क: इस सप्ताह बुध अपनी राशि परिवर्तित कर रहा है। वह मेष राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण कुछ राशि में शुभ तो कुछ राशि के जातकों के लिए अशुभ साबित हो सकती है।

धनु
धनु

धनु राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदल कर मेष राशि में प्रवेश कर रहा है। आपकी राशि से पांचवें भाव में बुध शत्रुक्षेत्री होने से आपके लिए समान्य फलदायी रहेगा। आगामी थोड़े समय के दौरान आप के द्वारा सोच समझकर लिए गए निर्णय भी गलत सिद्ध होंगे। परिवार में क्लेश और चिंताजनक घटना घटित होगी। प्रेम संबंध में भी तकलीफ होने की संभावना है।

सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए सामान्य रहेगा। प्रथम दिन आपके लिए ज्यादा शुभ नहीं रहेगा। इसके बाद के समय में आप कोई नर्इ योजना बना सकते हैं या किसी छोटी यात्रा का योग भी बनेगा। भाई बहन को कोई तकलीफ हो सकती है अथवा उनके साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। सप्ताह का मध्य भाग शुभ और मन को शांति देने वाला रहेगा। माता से किसी लाभ की आशा रख सकते हैं।

जमीन, मकान, वाहन और चल संपत्ति से लाभ हो सकता है। इस सप्ताह में आप को संतान की तबीयत की चिंता भी रहेगी। जो लोग लेखन, कमीशन, ट्रांसपोर्ट या ट्रैवलिंग के व्यापार में हैं। उन्हें अपेक्षा से कम लाभ मिलेगा। आने वाले चार महीनों के दौरान विशेषकर आर्थिक मोर्चे पर भी आपकी योजना विफल होने से नुकसान हो सकता है।

अगली स्लाइल में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल