1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए क्या पडेगा आपकी राशि में असर

इस सप्ताह बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए क्या पडेगा आपकी राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 03, 2016 03:16 pm IST,  Updated : Apr 03, 2016 03:19 pm IST

धर्म डेस्क: इस सप्ताह बुध अपनी राशि परिवर्तित कर रहा है। वह मेष राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण कुछ राशि में शुभ तो कुछ राशि के जातकों के लिए अशुभ साबित हो सकती है।

तुला
तुला

तुला राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदलकर मेष अर्थात् आपकी राशि से सप्तम भाव में प्रवेश कर रहा है। जीवन साथी के साथ संबंधों में सावधानी बरतना जरूरी है। जीवन साथी से मतभेद बढ़ेगा अथवा छोटी छोटी गलतफहमी मतभेद पैदा कर सकती है।

जो जातक मधुमेह के रोग से पीड़ित हैं, उनकी तकलीफ बढ़ने की संभावनाएं अधिक हैं। जो जातक इस समय परीक्षा में बैठ रहे हैं, उनको अपेक्षित नतीजे मिलने की संभावनाएं बहुत कम है। आगे किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने में भी अवरोध अथवा तकलीफ पैदा होगी।

अचानक समस्या आ जाने से ड्रॉप लेने की नौबत भी आ सकती है। विद्यार्थी मंगलवार का उपवास रखें अथवा केतु का जाप “ओम् कं केतवे नमः” किया जा सकता है। कुत्ते को नियमित रोटी खिलाने से भी लाभ मिल सकता है।

वर्तमान समय में नौकरी में अच्छा लाभ मिल सकता है। परंतु, नौकरी में आपका अहित करने वाला अथवा विद्वेषी भी खड़े होंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहें। वर्तमान समय में जीवन साथी के साथ संबंधों में थोड़ा मन दुःख पैदा होगा अथवा अंतरग संबंधों में उदासी आएगी।

अगली स्लाइल में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल