1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए क्या पडेगा आपकी राशि में असर

इस सप्ताह बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए क्या पडेगा आपकी राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 03, 2016 03:16 pm IST,  Updated : Apr 03, 2016 03:19 pm IST

धर्म डेस्क: इस सप्ताह बुध अपनी राशि परिवर्तित कर रहा है। वह मेष राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण कुछ राशि में शुभ तो कुछ राशि के जातकों के लिए अशुभ साबित हो सकती है।

सिंह
सिंह

सिंह राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदलकर मेष राशि में प्रवेश कर रहा है। जो आप के लिए सामान्य फलदायी साबित होगा। शनि वक्री होने से अभी के समय में आप को नौकरी में थोड़ी तकलीफ का अनुभव होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग भी बन सकता है, जो शायद आपको पसंद भी नहीं आएगा।

नौकरी में काम का भार भी बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी जीवन साथी का अपेक्षाकृत सहयोग प्राप्त नहीं होगा अथवा आपके बीच विचारों में भी मतभेद रहने की संभावना है। वैवाहिक जीवन और भागीदारी के लिए आगामी चार महीने थोड़े तकलीफ दायक बने रहेंगे। परंतु, इस सप्ताह आपको वित्तीय लाभ मिलता रहेगा, ऐसे संयोग दिखाई दे रहे हैं।

आप को अटका हुआ धन मिल सकता है एवं उधार वसूली का योग बन रहा है। सप्ताह के मध्य भाग में काम में थोड़ा अवरोध उत्पन्न होगा। अचानक कोई फेरबदल होगा। सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए शुभ है। आपका भाग्योदय होगा।

आर्थिक व व्यापार की विषयों में नई योजना आकार लेगी। वसीयत-वारिसदारी, लॉटरी अथवा शेयर मार्केट में भी अचानक धन लाभ हो सकता है। इस समय चंद्र-शुक्र की युति बनने मानसिक प्रसन्नता का एहसास करेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल