1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए क्या पडेगा आपकी राशि में असर

इस सप्ताह बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए क्या पडेगा आपकी राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 03, 2016 03:16 pm IST,  Updated : Apr 03, 2016 03:19 pm IST

धर्म डेस्क: इस सप्ताह बुध अपनी राशि परिवर्तित कर रहा है। वह मेष राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण कुछ राशि में शुभ तो कुछ राशि के जातकों के लिए अशुभ साबित हो सकती है।

कन्या
कन्या

कन्या राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदलकर मेष अर्थात् आपकी राशि से अष्टम भाव में प्रवेश करेगा। आपका राशि स्वामी के अष्टम भाव में आने से अभी बुध का विशेष उपाय करना विशेष आवश्यक है। आगामी एक महीने के दौरान आप हरे रंग का उपयोग अधिक करें।

बुधवार को सबसे पहले मूंग खाने के बाद आप अन्य कुछ खा सकते हैं। “ऊं बुम बुधाय नमः” का मंत्र जाप करने से भी आपको लाभ होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में महत्वपूर्ण काम में अवरोध आएंगे और किसी कारण से अधूरे रह जाएंगे। अचानक लोग आपके सामने सिर उठाएंगे, नकारात्मक विचार आएंगे अथवा आपके प्रतिकूल संयोग खड़े होने की पूरी संभावना है।

आपकी निष्क्रयता भी प्रगति के मार्ग में अवरोध बनेगी। सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए शुभ और कार्य में सफलता सूचित कर रहा है। वित्तीय लाभ मिलने से आप मानसिक ताजगी का अनुभव करेंगे। जीवन साथी के भाग्य तथा सहयोग से आप सर्वांगीण प्रगति करेंगे।

आप दैनिक उलझन से दूर कहीं शांति के लिए अल्प प्रवास करेंगे अथवा आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ने की संभावना भी है। परिवार अथवा प्रिय व्यक्ति के साथ होटल, सिनेमा अथवा पिकनिक पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। सप्ताह के अंतिम दो दिनों में आप व्यापार संबंधी नया कार्य कर सकते हैं।

अगली स्लाइल में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल