1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए क्या पडेगा आपकी राशि में असर

इस सप्ताह बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए क्या पडेगा आपकी राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 03, 2016 03:16 pm IST,  Updated : Apr 03, 2016 03:19 pm IST

धर्म डेस्क: इस सप्ताह बुध अपनी राशि परिवर्तित कर रहा है। वह मेष राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण कुछ राशि में शुभ तो कुछ राशि के जातकों के लिए अशुभ साबित हो सकती है।

वृश्चिक
वृश्चिक

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदलकर मेष राशि में प्रवेश कर रहा है, जो आप को नौकरी में शुभ फल देगा। इस सप्ताह के शुरूआती समय में चंद्र केतु पर से गुजरेगा, जिसके कारण आप को काम में थोड़ा अवरोध आएगा और परिवार में भी तकलीफ हो सकती है। माता की तबीयत के विषय में चिंता रहेगी।

वर्तमान समय में विशेषकर जमीन-मकान-वाहन अथवा किसी जायदाद में बड़ा निवेश करने से दूर रहें। प्रोपर्टी से लाभ नहीं मिल सकेगा। सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए शुभ रहेगा। फुटकर काम करने वाले जातकों को नया काम मिलने से आमदनी में वृद्धि होगी। नौकरी-पेशा लोगों को नर्इ जवाबदारी के साथ वेतन वृद्धि अथवा प्रोत्साहन राशि के रूप में आमदनी बढ़ेगी।

आपके किसी विपरीत लिंग वाले व्यक्ति की ओर आकर्षित होने और प्रेम के मार्ग पर कदम बढ़ाने की संभावना भी है। योग्य जीवन साथी की खोज में लगे विवाह के इच्छुक जातकों के लिए भी आशास्पद समय है। शेयर मार्केट में भी आपको थोड़े समय के लिए अपेक्षित लाभ मिल सकता है।

संतान सुख के मामले में शुभ समय है। जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, वे इस समय प्रयास कर सकते हैं। विद्यार्थी जातकों की इस समय परीक्षा हो तो उस में भी अच्छा परिणाम आएगा। प्रतियोगी परीक्षा भी इस समय आप पास कर सकेंगे।

अगली स्लाइल में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल