1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए क्या पडेगा आपकी राशि में असर

इस सप्ताह बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए क्या पडेगा आपकी राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 03, 2016 03:16 pm IST,  Updated : Apr 03, 2016 03:19 pm IST

धर्म डेस्क: इस सप्ताह बुध अपनी राशि परिवर्तित कर रहा है। वह मेष राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण कुछ राशि में शुभ तो कुछ राशि के जातकों के लिए अशुभ साबित हो सकती है।

कर्क
कर्क

कर्क राशि
इस सप्ताह बुध महाराज राशि बदलकर मेष राशि अर्थात् आपकी राशि से दसवें भाव में प्रवेश कर रहा है। सप्ताह की शुरूआत में आप को थोड़ी दुविधा चिंता और किसी भी काम में मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। अपने स्वास्थ्य की चिंता भी रहेगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। गिरकर चोट लगने और दुर्घटना का डर है। आपके विचारों की जड़ता के कारण भी आपके काम अटक सकते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए शुभ रहेगा। आपको धार्मिक यात्रा या परिवार के साथ सही यात्रा-प्रवास का कार्यक्रम बनेगा। भाग्योदय के संकेत दिखाई दे रहे हैं और आपके लिए खूब लाभदायक रहेगा, उसमें से एक-दो काम पूरे होंगे जो आपके खुशी का अहसास कराएंगे। भाई बहन का सहयोग मिल सकता है। आपके पिता को पिछले लंबे समय से काम अवरोध आ रहे थे, वे दूर होंगे।

सप्ताह का अंतिम भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस समय आप अपने बिजनेस के किसी नए निर्णय या नर्इ योजना को साकार कर सकेंगे। हाल में लिए निर्णय आप के लिए लाभदायी सिद्ध होंगे। बिजनेस के लिए नए व्यक्तियों से पहचान बनेगी।

अगली स्लाइल में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल