1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए क्या पडेगा आपकी राशि में असर

इस सप्ताह बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए क्या पडेगा आपकी राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 03, 2016 03:16 pm IST,  Updated : Apr 03, 2016 03:19 pm IST

धर्म डेस्क: इस सप्ताह बुध अपनी राशि परिवर्तित कर रहा है। वह मेष राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण कुछ राशि में शुभ तो कुछ राशि के जातकों के लिए अशुभ साबित हो सकती है।

कुंभ
कुंभ

कुंभ राशि
इस सप्ताह में आपको जो मिला है उससे संतोष नहीं होगा और उसके कारण सदैव अधिक से अधिक हासिल करने की वैचारिक उथल-पुथल में फंसे रहेंगे। जिसके कारण आपकी मानसिक दुविधा और अनिर्णायकता बढ़ सकती है। सप्ताह की शुरूआत में बुध मेष राशि में प्रवेश करेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि दिखाई देगी।

किसी नए उद्यम को करने का विचार आएगा। इस समय में आपके खर्च की मात्रा भी बढ़ती दिखाई देगी। आँखों का विशेष ध्यान रखें, जिसमें आँखों में पीड़ा अथवा पलक पर गर्मी के कारण फफोले पड़ने की संभावना अधिक रहेगी। मौजशौक पूरा करने के लिए आप खर्च करने में पीछे नहीं हटेंगे। अपने अहं की तुष्टि के लिए और बड़प्पन जताने के लिए आप अधिक प्रयास और खर्च करेंगे।

आप सार्वजनिक जीवन में अपनी और अपने परिवार की अलग छवि खड़ी करने के लिए अधिक प्रयास करेंगे। प्रोफेशनल स्तर पर भी आपका व्यवहार लगभग ऐसा ही रहेगा। इस समय विशेषकर हड्डी टूटने के साथ खून बहने जैसा घाव होने की संभावना होने से कामकाज अथवा ड्राइविंग के समय सावधानी रखनी पड़ेगी। आपकी धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। कुटुंब-परिवार के साथ छोटी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।

अगली स्लाइल में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल