1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: सूर्य और बुध कर रहे है राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर?

सप्ताहिक राशिफल: सूर्य और बुध कर रहे है राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 14, 2016 11:41 am IST,  Updated : Mar 14, 2016 12:00 pm IST

धर्म डेस्क: इस सप्ताह सूर्य अपनी राशि परिवर्तन कर रहा है। सूर्य कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके साथ ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी। जो कि 13 अप्रैल, बुधवार

horoscope
horoscope

वृषभ राशि
इस सप्ताह सूर्य और बुध दोनों ग्रह राशि परिवर्तन करते हुए मीन राशि अर्थात आपकी राशि से लाभ स्थान में प्रवेश कर रहे हैं। ग्रहों की यह स्थिति मित्र और बुजुर्गों की तरफ से सहयोग मिलने का शुभ संकेत प्रदान कर रही है। इस सप्ताह का पहला दिन खर्चीला रहेगा और व्यर्थ की यात्रा से समय बेकार जाएगा।

सप्ताह के मध्यभाग में मानसिक दुविधा, चिंता, चिड़चिड़ेपन का अनुभव करेंगे। बिजनेस में भी उम्मीद अनुसार लाभदायी परिणाम नहीं मिलेंगे। प्रतिस्पर्धी व ओहदेदार लोगों अथवा कानूनी दांव पेंचों के कारण आपके कार्य में विलंब हो सकता है। नए सौदों अथवा विस्तार संबंधी चर्चा और कार्यक्रम में भी विलंब की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। आपके विश्वासपात्र ही पूरी तरह साथ न दें, ऐसा भी हो सकता है।

सप्ताह के अंत में आप थोड़े अंशों में पारिवारिक कलह के साथ समय बिताएंगे। आपको गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखना पड़ेगा अन्यथा संबंधों में दरार आने में थोड़ी भी देर नहीं लगेगी। इस समय यात्रा अथवा भाई बहन के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल