1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: सूर्य और बुध कर रहे है राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर?

सप्ताहिक राशिफल: सूर्य और बुध कर रहे है राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 14, 2016 11:41 am IST,  Updated : Mar 14, 2016 12:00 pm IST

धर्म डेस्क: इस सप्ताह सूर्य अपनी राशि परिवर्तन कर रहा है। सूर्य कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके साथ ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी। जो कि 13 अप्रैल, बुधवार

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: इस सप्ताह सूर्य अपनी राशि परिवर्तन कर रहा है। सूर्य कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके साथ ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी। जो कि 13 अप्रैल, बुधवार तक रहेगा। इस कारण हर राशि में कुछ न कुछ राशि का प्रभाव पड़ेगा। 

ये भी पढ़े-

इसके साथ ही बुध ग्रह भी मीन राशि में प्रवेश करेगा। जिससे आपको व्यापार में फायदा मिलेगा। कुछ राशि के लिए शुभ असर होगा और कुछ राशि के लिए अशुभ असर होगा।  जानिए आपका यह सप्ताह कैसा बीतेगा।

मेष राशि

इस सप्ताह सूर्य देव आपकी राशि से 12 में भाव अर्थात् मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं जो आपकी राशि के लिए अशुभ ग्रह स्थिति है। कोर्ट कचहरी में पराजय, मानहानि या सत्ता की हानि, बंधन योग, कानून विरोधी प्रवृत्तियां, सरकारी जांच आदि के संकेत मिल रहे हैं।

इस सप्ताह का शुरूआती समय आप की राशि के लिए भाग्योदय का रहेगा। जीवनसाथी और परिवार के साथ सुख शांति और आनंद में समय व्यतीत कर सकेंगे। आपको पत्नी का सहयोग मिलेगा। मध्य भाग में आर्थिक लाभ होगा, पारिवारिक सुख मिलेगा परंतु थोड़ी नेत्र पीड़ा का अनुभव होगा।

सप्ताह के अंतिम चरण में व्यवसायिक कार्यों से यात्रा का आयोजन होगा और उसमें लाभ मिलेगा। मित्र मंडली के साथ घूमने का कार्यक्रम तथा मित्रों बुजुर्गों की तरफ से साथ सहयोग मिलता रहेगा। नया कार्य शुरू करने या कामकाज में नर्इ पद्धति अपनाने की इच्छा होगी।

व्यवसाय और नौकरी में भी लाभ और वरिष्ठ अधिकारी एवं सहकर्मियों का सहयोग मिलता रहेगा। यह सप्ताह आपके लिए आनंद सुख और आर्थिक लाभ का रहेगा, ऐसा गणेशजी कह रहे हैं।

    वृष       मिथुन     कर्क     सिंह     कन्या
    तुला     वृश्चिक     धनु     मकर     कुंभ     मीन

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल