1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह शुक्र करेगा उच्च राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

इस सप्ताह शुक्र करेगा उच्च राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2016 04:56 pm IST,  Updated : Apr 24, 2016 06:00 pm IST

इस सप्ताह शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन कर उच्च राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण राशियों के लिए शुभ होगा..जानिए आपकी राशि में क्या असर होगा।

मकर
मकर

मकर राशि
सप्ताह के पूर्वार्ध में शुक्र आपके सुख आपके सुख स्थान में है अर्थात् मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस समय आप घर या कार्यस्थल के लिए किसी सजावट की वस्तु की खरीद कर सकते हैं। बड़े भाई-बहन के साथ अथवा मित्र मंडली में समझदारी और धीरज के साथ काम करे अन्यथा संबंध बिगड़ सकते हैं। वाणी पर विशेष रूप से नियंत्रण रखें।

किसी मित्र या रिश्तेदार की जमानत देने से बचें क्योंकि इस समय विश्वासपात्र लोगों द्वारा ही आंखों में धूल झोंकने की संभावना दिखाई दे रही है। किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले गहराई से विचार करके ही आगे कदम बढ़ाएं। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। कदाचित किसी आध्यात्मिक गुरू के संपर्क में आकर आप अपने ज्ञान का विस्तार करेंगे।

सट्टेबाजी के कामकाज में पैसा कहीं फंस न जाएं इसका ध्यान रखें। मानसिक शांति के लिए नियमित मेडीटेशन और प्राणायाम करें। उससे आपमें स्फूर्ति और ऊर्जा का संचार होता हुआ प्रतीत होगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कदाचित अभी आपको मेहनत की तुलना में कम फायदा मिलता प्रतीत होगा जिससे काम में असंतोष रहने की संभावना अधिक है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल