1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह शुक्र करेगा उच्च राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

इस सप्ताह शुक्र करेगा उच्च राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2016 04:56 pm IST,  Updated : Apr 24, 2016 06:00 pm IST

इस सप्ताह शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन कर उच्च राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण राशियों के लिए शुभ होगा..जानिए आपकी राशि में क्या असर होगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि

कुंभ राशि
इस सप्ताह की शुरूआत में शुक्र मेष राशि में प्रवेश कर रहा है। शनि और मंगल वृश्चिक राशि में भ्रमण कर रहा होने से आपको कार्यस्थल पर थोड़ा आलस रहेगा और कामकाज समय पर पूरा न होने से अपेक्षाकृत लाभ न मिलने की संभावना है।

आपके सहकर्मियों का परफोर्मेंस और समर्पण आपकी तुलना में कम होने के बावजूद उन्हें आपसे अधिक लाभ मिलने से मन में उथलपुथल और असंतोष रहेगा। हांलाकि गणेशजी आपको सलाह दे रहे हैं कि भविष्य में ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में आ जाने से फिलहाल आप सख्त मेहनत करके आप अपना पाया मजबूद करें।

स्वयं का व्यवसाय करने वाले जातक थोड़ी अधिक मेहनत करने के बाद अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकेंगे। आपके मित्र खूब धार्मिक, ज्ञानी और होशियार होंगे। उनकी बड़े लोगों से जान पहचान का उत्तम लाभ मिल सकेगा। आपके बड़े भाई बहन है तो वे भी आपको कोई बड़ा लाभ प्राप्त कराने में मदद करेंगे। फिलहाल काम में आलस और लापरवाही के कारण आपको आर्थिक हानि होने संभावना से भी नकारा नहीं जा सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल