1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह शुक्र करेगा उच्च राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

इस सप्ताह शुक्र करेगा उच्च राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2016 04:56 pm IST,  Updated : Apr 24, 2016 06:00 pm IST

इस सप्ताह शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन कर उच्च राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण राशियों के लिए शुभ होगा..जानिए आपकी राशि में क्या असर होगा।

वृश्चिक
वृश्चिक

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर मेष राशि में प्रवेश कर रहा है। जो नौकरी तथा बिजनेस में आमदनी के मामले में शुभ सिद्ध होगा। हालांकि, काम के अधिक भार और दौड़ धूप के कारण स्वास्थ्य पर उसका विपरीत असर देखने को मिलने की भी पूरी संभावना है।

सप्ताह के शुरूआती समय में विशेषकर अपने स्वभाव में शांति और धैर्य रखें। इस समय आप मंगलवार का उपवास करेंगे तो आपके गुस्से पर नियंत्रण आएगा। विशेष रूप से अभी लाल रंग का उपयोग न करें और मंगलवार को तीखा तथा मीठा भोजन न करें। इस समय काले रंग का भी उपयोग न करें।

इस सप्ताह आर्थिक विषयों में गलत निर्णय लेने की संभावना भी दिखाई दे रही है। व्यावसायिक मोर्चे पर आप के साथ दगाबाजी होगी अथवा आप के प्रोडक्ट अथवा सर्विस पर प्रश्नचिह्न लगने से आप को आर्थिक नुकसान हो सकता है। गुणवत्ता सुधारने पर भी खर्च बढ़ेगा।

भागीदार से संबंध में तनाव के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। विदेश में किसी रूप में प्रोफेशनल तरीके से जुड़े जातकों को इस समय विशेष लाभ की संभावना है। विदेश में अध्ययन के प्रयोजन से प्रयास कर रहे विद्यार्थियों को भी आशा की किरण दिखाई देगी। व्यवसाय में विस्तार के लिए बड़ा उद्यम शुरू करने से इस समय दूर रहें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल