1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह शुक्र करेगा उच्च राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

इस सप्ताह शुक्र करेगा उच्च राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2016 04:56 pm IST,  Updated : Apr 24, 2016 06:00 pm IST

इस सप्ताह शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन कर उच्च राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण राशियों के लिए शुभ होगा..जानिए आपकी राशि में क्या असर होगा।

तुला
तुला

तुला राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर मेष अर्थात् आपकी राशि से सप्तम भाव में प्रवेश कर रहा है। जो आपकी राशि के पुरुष जातक के लिए वैवाहिक जीवन में थोड़ा तकलीफ दायक साबित होगा। परंतु, वर्तमान समय में आप आप के जीवन साथी को संपूर्ण प्रकार से अनुकूल करने का प्रयत्न करेंगे। इसके कारण संबंधों में बढ़ता तनाव रुकेगा।

सप्ताह के शुरूआती समय में चंद्र के शनि और मंगल पर से गुजरने के कारण आपकी मानसिक चिंता और स्वभाव में थोड़ी उग्रता आएगी। इस समय जहां तक संभव हो, किसी भी विषय में जल्दबाजी में निर्णय न लें। नकारात्मक विचार छोड़कर सकारात्मक दृष्टिकोण बनाएं। आर्थिक मामले में कोई गलत निर्णय न हो जाय, इसका ध्यान रखें। अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा।

परिवार के साथ भी विवाद अथवा मतभेद होने की पूरी संभावना दिख रही हैं। जहां तक संभव हो, हर व्यक्ति के साथ विवाद टालें। सप्ताह के मध्य भाग में आपका नौकरी अथवा बिजनेस के लिए यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। विशेषकर वर्तमान समय में जमीन, मकान, वाहन और प्रोपर्टी का कोई काम न करें। इन कार्यों में लाभ की अपेक्षा नुकसान अधिक होने की संभावना रहेगी। माता की तबीयत के विषय में चिंता रहेगी अथवा उनके साथ मतभेद भी हो सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल