1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह शुक्र करेगा उच्च राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

इस सप्ताह शुक्र करेगा उच्च राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2016 04:56 pm IST,  Updated : Apr 24, 2016 06:00 pm IST

इस सप्ताह शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन कर उच्च राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण राशियों के लिए शुभ होगा..जानिए आपकी राशि में क्या असर होगा।

कन्या
कन्या

कन्या राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर मेष राशि में प्रवेश कर रहा है, जो आप के लिए शुभ फलदायी साबित होगा।आपकी राशि से अष्टम भाव में शुक्र अचानक धन लाभ हेतु शुभ फल प्रदान करेगा। पत्नी और ससुराल पक्ष की तरफ से कोई शुभ समाचार अथवा लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। पत्नी के नाम से किया गया निवेश आप के लिए लाभदायी सिद्ध होगा।

सप्ताह के शुरूआती समय में चंद्र के वक्री शनि और मंगल पर से गुजरने से आवश्यकता से अधिक उद्यम मुश्किल में डाल सकता है। गणेशजी आप को फुंक फुंक कर कदम बढ़ाने की सलाह प्रदान कर रहे हैं।

आपके कितने ही कार्य अधूरे रहने से हताशा तथा मन ही मन गुस्सा रहेगा, जिसके कारण आप के नजदीकी लोगों के साथ संबंध प्रभावित हो सकते हैं। संभव हो वहां तक मौन रखें और धार्मिक विषयों तथा ध्यान आदि पर अधिक बल दें क्योंकि इससे समय व्यतीत करने में अधिक मुश्किल नहीं होगी।

छोटे काम के स्थान पर अथवा आपके आवास के आस पास रहने वाले लोगों के साथ भी संबंध बिगड़ सकते हैं। अभी किसी विषय में आवश्यकता से अधिक साहस आपके लिए स्वयं ही पैर पर कुल्हाड़ी मारने के समान सिद्ध होगा। शेयर मार्केट में फायदा नहीं होगा। प्रेम संबंध में धोखाधड़ी हो सकती है, इसलिए अभी नए संबंध में न पड़े।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल