1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह शुक्र करेगा उच्च राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

इस सप्ताह शुक्र करेगा उच्च राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2016 04:56 pm IST,  Updated : Apr 24, 2016 06:00 pm IST

इस सप्ताह शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन कर उच्च राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण राशियों के लिए शुभ होगा..जानिए आपकी राशि में क्या असर होगा।

कर्क
कर्क

कर्क राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर मेष राशि अर्थात् आपकी राशि से दसवें भाव में प्रवेश कर रहा है। प्रोपर्टी संबंधी कार्य करने वाले जातकों के लिए यह गोचर लाभदायी सिद्ध होगा। जमीन – मकान – वाहन के किसी काम को पूरा कर सकेंगे।

इस सप्ताह के शुरूआती समय में आप को थोड़ी मानसिक व्यग्रता रहेगी, जिससे गुस्सा और नकारात्मक विचारों से बचें। आप में उमंग और उत्साह की मात्रा अधिक रहेगी, उसका सकारात्मक उपयोग करेंगे तो खूब लाभ प्राप्त कर सकेंगे। निर्णय लेने में जल्दबाजी करने से बचें और आवश्यक हो तो विशेषज्ञों की सलाह लें।

इस समय शनि और मंगल दोनों ग्रह वक्री गति से चल रहे हैं, जिसके कारण आप को संतान, प्रेम संबंध और विद्याभ्यास विषयक चिंता सतत बनी रहेगी। पिछले लंबे समय से गुरू और राहु दोनों ग्रह आंशिक रूप से एक दम निकट थे।

जिसके कारण आप को नौकरी, भाग्योदय और परिवार में तकलीफ का सामना करना पड़ रहा था। परंतु, इस समय इन सभी तकलीफों में से कुछ अंशों में राहत मिल सकेगी। आप को आर्थिक लाभ हो और पहले किए गए किसी निवेश में फंसे पैसे मिल सकते हैं। सरकारी और कानूनी कार्यों का समाधान होने के लिए आशापूर्ण समय है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल