1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह शुक्र करेगा उच्च राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

इस सप्ताह शुक्र करेगा उच्च राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2016 04:56 pm IST,  Updated : Apr 24, 2016 06:00 pm IST

इस सप्ताह शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन कर उच्च राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण राशियों के लिए शुभ होगा..जानिए आपकी राशि में क्या असर होगा।

मिथुन
मिथुन

मिथुन राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर मेष राशि में प्रवेश कर रहा है। अर्थात् आपकी राशि से लाभ स्थान में सूर्य-बुध और शुक्र की युति बन रही है, जो आपके लिए सर्व प्रकार से लाभ का योग बना रही है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको विशेषकर आर्थिक लाभ होगा।

शेयर मार्केट-सट्टा या लॉटरी बाजार में सोच समझकर भाग्य़ आजमा सकते हैं। मित्र, बुजुर्गों, महिलाओं या समाज के उच्च वर्ग के लोगों का सहयोग मिल सकता है। सरकार अथवा कानूनी काम पूरे होंगे। बाकी बिल अथवा निवेश में फंसा हुआ पैसा मिल जाएगा। हालांकि आपको मानसिक चिंता या आवेग और गुस्सा के कारण अशांति का अनुभव होगा। संभव हो वहां तक नियमित दूध और पानी से शिवलिंग की पूजा करें नमः शिवाय” मंत्र का जाप करने से शांति मिलेगी।

सप्ताह का उत्तरार्ध शुभ रहेगा। आप जीवनसाथी अथवा प्रिय व्यक्ति के साथ मधुर पलों का आनंद ले सकेंगे। अविवाहित व्यक्ति के विवाह की संभावना भी बन रही है। इस दिशा में प्रयास शुरू किया जा सकता है । सप्ताह के अंतिम दो दिन थोड़े विघ्न या परेशानी के बाद काम पूर्ण होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल