1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह शुक्र करेगा उच्च राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

इस सप्ताह शुक्र करेगा उच्च राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2016 04:56 pm IST,  Updated : Apr 24, 2016 06:00 pm IST

इस सप्ताह शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन कर उच्च राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण राशियों के लिए शुभ होगा..जानिए आपकी राशि में क्या असर होगा।

मीन राशि
मीन राशि

मीन राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर मेष राशि में अर्थात् आपकी राशि से दूसरे भाव में प्रवेश कर रहा है। दूसरे भाव में सूर्य, शुक्र और बुध का योग आपके लिए शुभ रहेगा। परिवार में कोई शुभ प्रसंग आयोजित हो सकता है।

इस समय आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी जिससे किसी भी व्यक्ति से अपनी बात आसानी से मनवा सकेंगे। आपकी वाणी का अन्य लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। किसी संगोष्ठी, फंक्शन या किसी अन्य स्थान पर आपको स्पीच देने का अवसर मिल सकता है।

आप ओजस्वी वक्तव्य दे सकेंगे। आपके नये गेजेट्स, वस्त्र, ज्वेलरी अथवा गृहसज्जा की वस्तुओं की खरीद करने की संभावना है। शेयर मार्केट या सट्टे के कामकाज में सोचविचार कर किया गया निवेश लाभदायी रहेगा। आपके पिता के लिए वर्तमान समय थोड़ा कठिन कहा जा सकता है। हांलाकि स्थिति चिंताजनक नहीं है।

आपको लंबी यात्रा अथवा विदेश जाने के लिए वीजा संबंधी प्रक्रिया में कोई अवरोध आ सकता है। जो विद्यार्थी मास्टर डिग्री के लिए प्रयासरत हैं उनको भी थोड़े समय इंतजार करना पड़ेगा। वर्तमान समय में चार ग्रहों के वक्री होने से स्थिति नाजुक तो होगी परंतु आप निराश न हों क्योंकि समय बदलते देर नहीं लगती। इस समय बस आपको धीरज रखने के साथ नकारात्मक विचारों से दूर रहने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़े-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल