1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मां चंडिका मंदिर: दर्शनमात्र से हो जाती है आंखों से जुड़ी हर समस्या दूर

मां चंडिका मंदिर: दर्शनमात्र से हो जाती है आंखों से जुड़ी हर समस्या दूर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 09, 2016 01:49 pm IST,  Updated : Oct 09, 2016 01:49 pm IST

इस स्थल पर माता सती की बाईं आंख गिरी थी। यहां आंखों के असाध्य रोग से पीड़ित लोग पूजा करने आते हैं और यहां से काजल लेकर जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां का काजल नेत्ररोगियों के विकार दूर करता है। जानिए इस मंदिर के बारें में और..

MAA CHANDIKA SATHANA- India TV Hindi
MAA CHANDIKA SATHANA

धर्म डेस्क: भारत के कोने-कोने में मां दुर्गा के मंदिर स्थापित है जो अपने चमत्कारों क कारण विश्व प्रसिद्ध है। ऐसा ही एक मंदिर है मां चंडिका का। यह मंदिर 52 शक्तिपीठों में एक माना जाता है। मान्यता है कि इस मंदिर में मां सती की बाई आंख गिरी थी। जिसके कारण यह विश्व प्रसिद्ध है। इस मंदिर में आकर आंख संबंधी कोई भी समस्या हो ठीक हो जाती है।

ये भी पढ़े-

मां चंडिका का यह मंदिर बिहार मुंगेर जिला मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर स्थित है। यह मंदिर पवित्र गंगा के किनारे स्थित है और इसके पूर्व और पश्चिम में श्मशान स्थल है। इस कारण 'चंडिका स्थान' को 'श्मशान चंडी' के रूप में भी जाना जाता है। नवरात्र के दौरान कई विभिन्न जगहों से साधक तंत्र सिद्धि के लिए भी यहां जमा होते हैं। चंडिका स्थान में नवरात्र के अष्टमी के दिन विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। इस दिन बडी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

मान्यता है कि इस स्थल पर माता सती की बाईं आंख गिरी थी। यहां आंखों के असाध्य रोग से पीड़ित लोग पूजा करने आते हैं और यहां से काजल लेकर जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां का काजल नेत्ररोगियों के विकार दूर करता है।

चंडिका स्थान के मुख्य पुजारी नंदन बाबा बताते हैं कि वैसे तो इस स्थान पर सालभर देश के विभिन्न क्षेत्रों आए मां के भक्तों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन नवरात्र में माता चंडिका की पूजा का महत्व बढ़ जाता है।

वह कहते हैं, "चंडिका स्थान एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ है। नवरात्र के दौरान सुबह तीन बजे से ही माता की पूजा शुरू हो जाती है। संध्या में श्रृंगार पूजन होता है। अष्टमी के दिन यहां विशेष पूजा होती है। इस दिन माता का भव्य श्रृंगार किया जाता है। यहां आने वाले लोगों की सभी मनोकामना मां पूर्ण करती हैं।"

अगली स्लाइड में पढ़े और

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल