1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार के साथ बहुत ही खास नक्षत्र, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

मंगलवार के साथ बहुत ही खास नक्षत्र, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 21, 2018 03:11 pm IST,  Updated : May 21, 2018 03:11 pm IST

मंगलवार को दुर्गाष्टमी व्रत, मघा नक्षत्र आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को दुर्गाष्टमी व्रत किया जाता है। जानिए राशिनुसार क्या करें उपाय..

Magha nakshtra and durga astmi
Magha nakshtra and durga astmi

मिथुन राशि
अगर आप नौकरी में ऊंचे पद पर आसीन होना चाहते हैं या कम्पनी में अपने काम की धाक जमाना चाहते हैं, तो इसके लिये आज के दिन भगवान श्री गणेश कीउपासना करें और 108 बार गणेश जी के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है- ‘ऊँ गं गणपतये नमः।‘ आज के दिन इस मंत्र का जाप करने से आपको जल्द ही नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होगी और कम्पनी में आपकी धाक जमेगी।

कर्क राशि
अगर आप अपनी धन-सम्पदा में बढ़ोत्तरी करके अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आज के दिन मघा नक्षत्र में बरगद के पेड़ का बाँदा लेकर आएं और उस बांदे को अच्छे से साफ करके, लाल कपड़े में लपेटकर अपने मन्दिर में रख लें और उसकी विधि-पूर्वक पूजा करें। आज पूरा दिन उसे अपने घर के मन्दिर में ही रखा रहने दें। अगले दिन उस बांदे को बहते जल में प्रवाहित कर दें। आपको बरगद का बांदा पंसारी के यहां से भी मिल जायेगा। आज के दिन ये उपाय करने से आपकी धन-सम्पदा में वृद्धि होगी, लिहाजा आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल