1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार के साथ बहुत ही खास नक्षत्र, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

मंगलवार के साथ बहुत ही खास नक्षत्र, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 21, 2018 03:11 pm IST,  Updated : May 21, 2018 03:11 pm IST

मंगलवार को दुर्गाष्टमी व्रत, मघा नक्षत्र आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को दुर्गाष्टमी व्रत किया जाता है। जानिए राशिनुसार क्या करें उपाय..

Magha nakshtra and durga astmi
Magha nakshtra and durga astmi

धनु राशि
अपने जीवन में भौतिक सुखों की वृद्धि के लिये आज के दिन बरगद के पेड़ का एक पत्ता लेकर, उसे पहले साफ पानी से धो लें और धोने के बाद उसे अच्छे से सुखा लें या कपड़े से पोंछ लें। फिर उस पत्ते पर हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर अपने घर के मंदिर में रख दें और आज पूरा दिन वहीं रखा रहने दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में भौतिक सुखों में निश्चित ही वृद्धि होगी, लेकिन यहां इस बात का ध्यान रहे कि अगले दिन उस पत्ते को बहते पानी में प्रवाहित कर दें।

मकर राशि
संतान सुख की प्राप्ति के लिये या जिनकी पहले से संतान है, उन्हें अपनी संतान की तरक्की के लिये आज के दिन मघा नक्षत्र में सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर बरगद के पेड़ के तने पर सात बार कच्चा सूत लपेटना चाहिए औरर धागा लपेटते हुए पेड़ की परिक्रमा करनी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको जल्द ही संतान सुख की प्राप्ति होगी और जिनकी पहले से संतान है, उनकी संतान की तरक्की होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल