1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार के साथ बहुत ही खास नक्षत्र, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

मंगलवार के साथ बहुत ही खास नक्षत्र, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 21, 2018 03:11 pm IST,  Updated : May 21, 2018 03:11 pm IST

मंगलवार को दुर्गाष्टमी व्रत, मघा नक्षत्र आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को दुर्गाष्टमी व्रत किया जाता है। जानिए राशिनुसार क्या करें उपाय..

Magha nakshtra and durga astmi
Magha nakshtra and durga astmi

कुंभ राशि
अगर आप अपनी किस्मत का सितारा बुलंद करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज के दिन सुबह के समय मिट्टी के दीपक में घी की ज्योत जलाकर बरगद के पेड़ के नीचे रख दें और पेड़ के तने को दोनों हाथों से स्पर्श करके प्रणाम करें। ऐसा करने से आपकी किस्मत का सितारा जरूर बुलंद होगा।

मीन राशि
अगर आपके घर में हमेशा किसी न किसी प्रकार की तंगी बनी रहती है, तो आज के दिन मघा नक्षत्र में बरगद के पेड़ के पास जाकर, उसकी जड़ और पत्तों पर गंगाजल सेछीटें मारें और पत्तों पर पड़े उस गंगाजल को अपनी मध्यमा उंगली की सहायता से अपने माथे पर तिलक के रूप में लगाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपको कभी किसी प्रकार की तंगी नहीं होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल