धर्म डेस्क: मृत्यु का नाम सुनते ही हमारी रुह तक कांप जाती है। हम सोचने लगते है कि आखिर हमारी मौत कैसी होगी। कोई बुरी दुर्घटना तो नहीं होगी। कोई भी नहीं चाहता है कि उसकी मृत्यु जल्दी हो। हर कोई अपने सपने, परिवार के साथ खुशी के साथ जीना चाहता है। जब हमारे घर से किसी की मृत्यु होती है तो हमें उस व्यक्ति की अधिक अहमियत समझ आती है कि आखिर वह हमारे लिए क्या है। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि मृत्यु के संकेत हमें पहले से ही मिलने लगते है बस उन्हें पहचानने की जरुरत है। महाशिवरात्रि 13 फरवरी को मनाई जाएगी। इसी क्रम में आज जानिए मृत्यु के संकेत के बारें में।
Related Stories
इस बारें में शिवपुराण में खुद भगवान शिव ने बताया कि किन संकेतों से आप जान सकते है कि आपकी मौत कब होने वाली है। हमारा जीवन और मृत्यु में बस नहीं चलता है लेकिन हम उसी के अनुसार कुछ कामों पूरा कर सकते है। जानिए महाकाल ने ऐसे कौन से संकेत बताएं...
- अगर किसी व्यक्ति के चारों ओर अचानक नीली मक्खियां घेर लें, तो समझ लें कि उसकी उम्र बहुत ही कम बची है।
- जिस व्यक्ति के सिर पर कौआ, कबूतर या फिर गिद्ध बैठ जाए या गिद्ध और कौवे घेर ले तो उसका जीवन काल सिर्फ 1 माह बचा है।
- अगर किसी व्यक्ति के शरीर में अचानक से सफेद पीला पड़ जाएं और लाल निशान दिखाई दें, तो समझ लें उसकी मृत्यु 6 महीने के अंदर हो जाएगी।
- अगर कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसको मुंह, कान, आंख और जीभ में कोई टेस्ट न मिलें, तो समझ लें कि उसके जीवन के सिर्फ 6 माह ही है।
- जिस व्यक्ति को ध्रुव तारा अथवा सूर्य का भी ठीक से दर्शन न हो, रात में इंद्रधनुष दिखाई दे तथा तो उसकी आयु लगभग 6 महीने बाकी हो सकती है।
- जब किसी मनुष्य का बायां हाथ लगातार एक सप्ताह तक फड़कता रहे, सारे अंगों में अंगड़ाई आने लगे या तालू सूख जाए तो समझ लें कि उसकी मृत्यु बहुत ही करीब है।
अगली स्लाइड में पढ़ें और संकेत के बारें में