महाशिवरात्रि Maha Shivratri Puja Vidhi And Katha: महाशिवरात्रि का पर्व शिव की आराधना करने के लिए बेहद खास होता है है। इस दिन भगवान शिव को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है। इसके साथ ही इस दिन ऐसे कुछ उपाय किए जाए तो वह जरुर प्रसन्न होते है। बस उनकी विधि-विधान के साथ पूजा और आराधना की जाएं। तिथि को लेकर हर संशय खत्म करते हुए 13 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी।
Related Stories
महाशिवरात्रि की तिथि को लेकर भी काफी संशय है कि इस बार 13 फरवरी को मनाया जाएगा या फिर 14 फरवरी को। तो हम इस संशय को खत्म करते है और बता दें कि 13 फरवरी को महाशिवरात्रि में भगवान शिव की पूजा की जाएगी।
हर महिने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मास शिवरात्रि मनाया जाता है। वहीं फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी को महाशिवरात्रि के रुप में मनाया जाएगा।
महाशिवरात्रि में भगवान भोलेशंकर का पूजन तो सभी करते हैं, लेकिन उनके विविध रूपों का पूजन करने पर अनेक प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलती है। जानिए ग्रहों के अनुसार कैसे भगवान शिव की पूजाकर हर ग्रह को कर सकते हैं प्रसन्न।
सूर्य और मंगल
इन दो ग्रहों से पीड़ित लोगों को अनार के रस से वैद्यनाथ और अमरनाथ का अभिषेक करना लाभकारी होता है।
बुध
इस ग्रह से परेशान लोगों को विश्वनाथ भगवान का बेलपत्रों से पूजन करना चाहिए। चने के पौधों, गेहूं की हरी बालियों से भगवान का हरा श्रृंगार करना चाहिए। पूजन के उपरांत पान अवश्य अर्पित करना चाहिए।
चंद्र
इस ग्रह के कमजोर होने पर व्यक्ति को गाय के दूध से रामेश्वर का अभिषेक कर खीर का भोग लगाना चाहिए।
अन्य ग्रहों के बारें में जानने के लिए देखें वीडियो...